छत्तीसगढ़

नए संभागायुक्त भीमसिंह ने आज संभाला कार्यभार। श्रीसिंह इसके पहले स्वास्थ्य विभाग में संचालक थे। वे 2008 बैच के IAS अधिकारी हैं। डॉ.संजय अलंग को रायपुर संभाग का आयुक्त बनायें गए

नए संभागायुक्त भीमसिंह ने आज संभाला कार्यभार। श्रीसिंह इसके पहले स्वास्थ्य विभाग में संचालक थे। वे 2008 बैच के IAS अधिकारी हैं। डॉ.संजय अलंग को रायपुर संभाग का आयुक्त बनायें गए

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
बिलासपुर – नए संभागायुक्त श्री भीमसिंह ने आज कार्यभार संभाल लिया। वे दोपहर कमिश्नर कार्यालय में निवर्तमान कमिश्नर डॉ.संजय अलंग से पदभार ग्रहण किया।
श्री सिंह इसके पहले स्वास्थ्य विभाग में संचालक थे। वे 2008 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वहीं प्रशासनिक फेरबदल में डॉ.संजय अलंग को रायपुर संभाग का आयुक्त बनाया गया है।
कमिश्नर कार्यालय के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा डॉ. अलंग को बिदाई और श्री भीमसिंह का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर सौरभ कुमार, अपर आयुक्त केएल चौहान, डिप्टी कमिश्नर अखिलेश साहू, अर्चना मिश्रा सहित कमिश्नर कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button