छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

केशव चौबे के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस सुपेला कोसानगर ने निकाली गांधी विचार पद यात्रा

भिलाई। प्रदेश काँंग्रेस कमेटी के निर्देश पर महात्मा गाँंधी जी के 150 वी जयन्ती के अवसर पर गांधी जी के विचारों को आमजन तक पहुंचाने के लिए ब्लाक काँंग्रेस कमेटी सुपेला कोसनगर में गांधी विचार पदयात्रा का आयोजन किया गया। ब्लॉक काँंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव चौबे के नेतृत्व में वार्ड जुनवानी, कोसानगर में पदयात्रा का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष तुलसी साहू ने कहा कि इस समय देश साम्प्रदायिक तत्वों के द्वारा जो धर्म के नाम पर राजनीति कर लोगों को भड़काया व उकसाया जा रहा है और धार्मिक उन्माद फैला कर राजनीतिक रोटी सेकी जा रही है उसको समाप्त करने के लिए गाँंधी के विचारों को अपनाना होगा। राष्ट्रवाद के नाम पर भ्रम फैलाने वालो राष्ट्रविरोधी तत्वों से देश को बचाना होगा।

महामंत्री नीलेश चौबे ने कहा कि, इस पदयात्रा में जिस तरह आमजनों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया जिससे ये साबित होता है कि, प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के द्वारा जो गांँधी विचार पदयात्रा पूरे प्रदेश चल रही है उसका दूरगामी परिणाम बहुत ही सकारात्मक आएगा। आज के पदयात्रा में जिला अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू, पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी, बृजमोहन सिंह, पूर्व महापौर सुश्री नीता लोधी, महामंत्री नीलेश चौबे, पदयात्रा प्रभारी राजन खुटेल, ब्लॉक अध्यक्ष केशव चौबे, वैशाली नगर विधानसभा अध्यक्ष अमित जैन, सुभाष साव, वाय.के.सिंह, वार्ड पार्षद नेहा साहू, महेंद्र साहू, नीतीश कश्यप, आनंद डोंगरे, निरंजन बिसाई, लाल चंद वर्मा, विजय साहू, पूर्व पार्षद रफीक खान, हरेंद्र मिश्रा, अजय सिरबाविकर, साकेत कुशवाहा, लक्ष्मण मरकाम, मो.आसिफ , बजरंगी लाल सिंह, सोएब मो.खान, वीर बहादुर थापा, मधु चौबे, नेहा साहू, करण सिंह, सुरेश वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में कांँग्रेस के कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button