खुर्सीपार में माता के दरबार में आने दया सिंह ने दिया आईपी मिश्रा और रक्षा सिंह को आमंत्रण Daya Singh invited IP Mishra and Raksha Singh to visit mother’s court in Khursipar.

भिलाई। हर साल की तरह इस बार भी खुर्सीपार जोन-2 के दुर्गोत्सव में शिक्षाधानी भिलाई के शिक्षाविदों की मौजूदगी होगी। माता के दरबार में आशीर्वाद लेने शिक्षाविद् आएंगे। आज दुर्गोत्सव समिति के अध्यक्ष व बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने गंगाजली एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष व बोल बम समिति के संरक्षक आईपी मिश्रा से मुलाकात की।
आयोजन और आध्यात्मिक विषयों को लेकर दया ने शिक्षाविद् आईपी मिश्रा से लंबी चर्चा की। दया सिंह के आमंत्रण पर आईपी मिश्रा ने कहा है कि, नवरात्र में वे माता के दरबार में मत्था टेकने जरूर आएंगे। इसके बाद दया सिंह ने शंकराचार्य महाविद्यालय की प्राचार्य व बोल बम समिति में महिला विंग की संयोजक डॉ. रक्षा सिंह से मुलाकात की। प्राचार्य रक्षा सिंह ने इस आमंत्रण को स्वीकार किया और उन्होंने कहा कि, हर बार की तरह इस बार भी खुर्सीपार में आयोजित दुर्गोत्सव में शामिल होंगी।
दया सिंह ने आयोजन को लेकर रक्षा सिंह से चर्चा की। दया ने बताया कि, कोविड नियमों को ध्यान में रखते हुए कई सख्ती बरती गई है। पंडाल में आने वालों के हाथ को सैनिटाइज किया जाएगा। इसके अलावा मास्क अनिवार्य किया गया है। वहीं परिसर को हर घंटे सैनिटाइजेशन किया जाएगा। प्रशासन के दिशा-निर्देश पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा।
कल आईजी से दया ने की थी मुलाकात, दिया था आमंत्रण
इस बार आयोजन को ज्यादा ही भव्य देने की तैयारी चल रही है। चूंकि, इस बार नवरात्रि में माता के दरबार में प्रदेशभर से गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। इस सूची में दुर्ग रेंज आईजी विवेकानंद सिन्हा भी शामिल हो गए हैं। आईजी सिन्हा पिछले साल के आयोजन में भी शामिल हुए थे। वे माता के दरबार में आकर प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना किए थे।