छत्तीसगढ़

भूपेश बघेल कांग्रेस सरकार के झुठे वादे को भुगत रही छत्तीसगढ़ के सचिव व जनता। छत्तीसगढ़ शासन की बेरुखी भुगत रहे जन -जन। पंचायत सचिवों के हड़ताल 48 दिनो से अनवरत जारी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार को करनी चाहिए उचित पहल। तखतपुर ब्लॉक अध्यक्ष रामलाल सिंगरौल।

भूपेश बघेल कांग्रेस सरकार के झुठे वादे को भुगत रही छत्तीसगढ़ के सचिव व जनता। छत्तीसगढ़ शासन की बेरुखी भुगत रहे जन -जन। पंचायत सचिवों के हड़ताल 48 दिनो से अनवरत जारी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार को करनी चाहिए उचित पहल। तखतपुर ब्लॉक अध्यक्ष रामलाल सिंगरौल।

 

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
बिलासपुर/तखतपुर- छत्तीसगढ़ प्रदेश के 10568 पंचायत सचिव प्रदेश पंचायत सचिव संघ के आह्वान पर अपने एक सूत्री मांग 02 वर्ष की परीक्षा अवधि पश्चात शासकीय करण को लेकर 16 मार्च 2023 से अनिश्चितकालीन काम बंद- कलम बंद हड़ताल पर है | छत्तीसगढ़ शासन के प्रतिनिधित्व कर्ता माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा दिसंबर 2021 को शासकीय करण की सौगात व तत्कालीन पंचायत मंत्री श्री रविन्द्र चौबे जी द्वारा मांग 99.5% पूर्ण का आश्वासन से 04 वर्षों तक ठगे जाने वाला पंचायत सचिव संगठन, इस बार आर-पार की लड़ाई मानकर 48 दिनों से शासन के सभी बाधाओं को पार कर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। शासन की बेरुखी से बौखलाए, सचिव 24 अप्रैल से क्रमिक भूख हड़ताल कर रहे हैं। शासन के जमीनी स्तर के विकास कार्य ठप्प पड़ गए हैं | ग्रामीणजन पेंशन, राशन कार्ड, आवास, राजीव गांधी ग्रामीण भूमि हीन कृषि मजदूर न्याय योजना के हितग्राही अपनी समस्याओं को लेकर दर-दर भटकने को मजबूर हैं |
आज ब्लॉक इकाई तखतपुर में धरना स्थल पर क्रमिक भूख हड़ताल पर भागबली मार्को, चित्रलेखा कौशिक, ध्रुव कुमार कश्यप, ईश्वरसिंह क्षत्री, हेमन लाल बंजारे, मंगल सिंह ध्रुव, मनहरण सिंह ध्रुव, शामिल रहे | एवं धरना स्थल पर कृष्ण कुमार कौशिक, शिवकुमार कश्यप, धर्मेंद्र कुमार पटेल, तुलसी ध्रुव, मुकेश कुमार कौशिक, दुर्गा प्रसाद मरावी, परसराम मरावी, अनुजराम सिंगरौल, शंकरलाल सिंगरौल, धर्मेंद्र कुमार सिंगोर, अश्वनी कुमार लहरे, भूपेंद्र कुमार साहू, अशोक कौशिक, संतोष साहू, अनीता मानिकपुरी, नितेश नागेशी, उमेश जायसवाल, वीरेंद्र कुमार ध्रुव, देवदास मानिकपुरी, सुरेश कुमार मिश्रा, तजेश कुमार ध्रुव, सूरज कैवर्त, रामसिंह निशाद, नाथूराम सिंगरौल, निर्मला कश्यप, सावित्री साहू, अक्षय कुमार श्रीवास, लाल जी कौशिक, विक्रम मरकाम, संतोष कौशिक बलिराम नेताम, सत्यनारायण साहू, नरेश कौशिक, सरिता जायसवाल, अमृता सिंह ठाकुर, सत्य प्रकाश साहू ने क्रमिक भूख हड़ताल में इनके साथ रहें |पंचायत सचिवों का यह आंदोलन अनवरत रूप से मांग पूर्ति तक जारी रहेगा एवम आगे मांग पूरी नही होने पर आमरण अनशन, आत्मदाह जैसे उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button