छत्तीसगढ़

राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु तहसील कार्यालयों में लगाए जाएंगे शिविर।

राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु तहसील कार्यालयों में लगाए जाएंगे शिविर।

 

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
रायपुर- कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने जिले में राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए तहसील कार्यालयों में शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। रायपुर के तहसील कार्यालय में 15 मई को, धरसींवा के तहसील कार्यालय में 18 मई को, मंदिरहसौद के तहसील कार्यालय में 25 मई को और आरंग के तहसील कार्यालय में 31 मई को शिविर का आयोजन किया जाएगा। राजस्व शिविर में नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, किसान-किताब, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र एवं अन्य प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। कलेक्टर ने शिविरों में अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों, तहसीलदारों नायाब तहसीलदारों सहित सभी राजस्व अमलें को उपस्थित रहने के भी निर्देश जारी किए है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button