छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य एवं वाणिज्य कर मंत्री श्री सिंहदेव ने जीएसटी भवन का किया निरीक्षण।

स्वास्थ्य एवं वाणिज्य कर मंत्री श्री सिंहदेव ने जीएसटी भवन का किया निरीक्षण।

 

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
बिलासपुर- स्वास्थ्य एवं वाणिज्यिक कर मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज बिलासपुर प्रवास के दौरान तिफरा में नवनिर्मित जीएसटी कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान विभिन्न कक्षों में जाकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्यों और गतिविधियों की जानकारी ली और उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही कार्यालय की व्यवस्था और वहां उपलब्ध सुविधाओं का भी जायजा लिया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने कहा कि नवनिर्मित भवन के बनने से यहां के स्टाफ को अच्छा माहौल और सुविधाएं मिला है। इससे अधिकारी एवं कर्मचारी बेहतर ढंग से कार्य का संपादन कर पाएंगे। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव को जी.एस.टी. बिलासपुर के विशेष आयुक्त श्री टी.एल. ध्रुव ने जी.एस.टी. कार्यालय के कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button