मासूम बालिका से दुष्कर्म, आरोपित और सहयोगी गिरफ्तार

सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार- 11 साल की मासूम बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपित और उसके सहयोगी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने पीड़िता को घर से अपहरण कर लिया था और घायल अवस्था में सुनसान स्थान पर छोड़ दिया था।
जानकारी के मुताबिक 26-27 सितंबर की दरम्यानी रात करीबन 1ः45 बजे सूचना मिली कि प्रार्थी की पुत्री घर में नहीं है। तत्काल पुलिस ने सरगर्मी से अपहृता की तलाश जारी की। प्रातः करीब चार बजे जानकारी मिली कि अपहृता ग्राम मुड़पार में देखी गई है। अपहृता को तत्काल मुड़पार से बरामद किया गया। पीड़िता ने बताया कि अज्ञात आरोपित वाहन चालक द्वारा पीड़िता को उसके घर में बलपूर्वक अपहरण कर अपने वाहन में ले जाकर जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया तथा पीड़िता को चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराया। अज्ञात आरोपित की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। घटनास्थल से प्रतिदिन हजारों मालवाहक वाहनों का आना जाना होता है। जहां से आरोपित व उसके वाहन के संबंध में जानकारी प्राप्त करना पुलिस के लिए चुनौती का विषय था। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल के मार्ग में लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज चेक कर सभी माल वाहनों को वर्गीकृत किया एवं घटना समय पर उस मार्ग से गुजरने वाले सभी वाहनों एवं उसके चालकों की संपूर्ण जानकारी एकत्र की और चालकों से बारीकी से पूछताछ प्रारंभ की। सात अक्टूबर को चिन्हित किए गए वाहन चालकों एवं अन्य व्यक्तियों की पीड़िता से पहचान कार्रवाई कराई गई जिसमें पीड़िता ने संदेही भार्गव पिता राजकुमार 37 साल ग्राम कोटाडभरी वार्ड 15 चांपा जिला जांजगीर चांपा को पहचान लिया। आरोपित भार्गव को पीड़िता के साथ घर में घुसकर अपहरण कर दुष्कर्म करने व उमेश कुमार कर्ष पिता श्यामलाल (22 वर्ष) ग्राम ठठारी थाना बाराद्वार जिला जांजगीर चांपा को आरोपित के साथ मिलकर आपराधिक षड्यंत्र एवं साक्ष्य छुपाने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9993199117/9425569117