छत्तीसगढ़

पंचायत सचिवों ने धरना स्थल पर मनाया बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती। तखतपुर ब्लॉक अध्यक्ष रामलाल सिंगरौल।

पंचायत सचिवों ने धरना स्थल पर मनाया बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती। तखतपुर ब्लॉक अध्यक्ष रामलाल सिंगरौल।

 

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
बिलासपुर/तखतपुर- पंचायत सचिवों का अनिश्चितकालीन काम बंद कलम बंद हड़ताल पूरे छत्तीसगढ़ के 146 विकास खंडों में 16 मार्च 2023 से अनवरत जारी है।
हड़ताल के 30 वें दिन ब्लॉक इकाई तखतपुर में धरना स्थल पर प्रांतीय निर्णय अनुसार “सचिव सभा संगोष्ठी” का आयोजन कर संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती हर्षोल्लास से मनाया गया।
धरना स्थल पर बाबासाहेब अंबेडकर जी की प्रतिमा की पूजा अर्चना कर मिष्ठान वितरण किया गया।
धरना स्थल में ब्लॉक अध्यक्ष रामलाल सिंगरौल, अक्षय कुमार श्रीवास, धर्मेंद्र कुमार पटेल, मुकेश वर्मा, शिव कुमार कश्यप, मुकेश कौशिक, आत्माराम मेंहर, शंकर लाल सिंगरौल, कृष्ण कुमार कौशिक, देव प्रसाद साहू, मंगल सिंह ध्रुव, भाग बली मार्को, सुरेश कुमार मिश्रा, ओम प्रकाश श्रीवास, नाथूराम सिंगरौल, अयोध्या प्रसाद तिवारी, त्रिभुवन कुमार मेहर, दिनेश कुमार कौशिक, देव दास मानिकपुरी, वीरेंद्र कुमार ध्रुव, दुर्गा प्रसाद मरावी, सुनीता यादव, अन्नू साहू, सुलक्षणा बंजारे, अनीता मानिकपुरी, रुखसाना खान, साधना कश्यप, संतोषी लहरे, सुखनंदन सिंगरौल आदि सचिव उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button