Uncategorized

घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने वाले सरपंच पति के खिलाफ लालपुर पुलिस ने मामला दर्ज

सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़ लोरमी- घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने वाले सरपंच पति के खिलाफ लालपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार भुवनेश्वर सिंह पिता अयोध्या (23) निवासी हरनाचाका ने लालपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दो जनवरी को सरपंच पति नरोत्तम सिंह राजपूत पिता कन्हैया ने उसे जान से मारने की धमकी दी और हाथ में रखे लोहे के राड लेकर घर के बाउंड्री के अंदर कूद गया और परिवार के सामने गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने आरोपित नरोत्तम सिंह के खिलाफ धारा 452, 294, 506 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया है। ज्ञात हो कि प्रार्थी द्वारा नरोत्तम के खिलाफ सात सितंबर को लालपुर थाने में ही गाली गलौच और जान से मारने की धमकी आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। इसमें भी पुलिस ने मामला कायम जांच कर रही है।

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button