कवर्धाराजनीतिक

पंडरिया। सविधान बचाओ मोदी अडानी रिश्ता बताओ के नारे के साथ आनंद सिंह के नेतृत्व में आज पंडरिया मुख्यालय में होगा विशाल मशाल रैली

राहुल गांधी के समर्थन में सैकडो स्थानीय युवाओं,महिलाओं के साथ युवा नेता आनंद सिंह की अगुवाई में निकाली जाएगी रैली

कवर्धा। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किए जाने एवं विपक्षी दलों के खिलाफ की जा रही बदले की कार्यवाही के विरोध में कांग्रेस के युवा नेता आनंद सिंह ने 31 मार्च को नगर पंचायत पंडरिया जो की विधानसभा का मुख्यालय है वहा विशाल मशाल रैली का आयोजन जाएगा है। इस संबंध में आनंद सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में देश के कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव व लोकसभा चुनाव को देखते हुए केन्द्र की सरकार द्वारा जिस ढंग से मोदी सरकार की जड़ों को हिलाने वाले मुखर कांग्रेस के राष्ट्रीय युवा नेता राहुल गांधी की षणयंत्र पूर्वक संसद सदस्यता रद्द कराई है और लगातार विपक्षी दलों के नेताओं पर बदले की भावना के तहत कार्यवाही की जा रही है उसके विरोध में 31 मार्च को नगर पंचायत पंडरिया में शाम 6.00 बजे विशाल मशाल रैली निकाली जाएगी। उन्होने बताया कि मशाल रैली उनके निज निवास से गांधी चौक, महामाया मंदिर चौक, किल्ला पारा, पुराना बस स्टैण्ड होते हुए समूचे नगर का भ्रमण करेगी। कांग्रेस के युवा नेता आनंद सिंह ने इस मशाल रैली में अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस के सभी विंगो के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को उपस्थित होने का आव्हान किया है। उन्होने बताया कि इस आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है साथ ही यही रैली पंडरिया मुख्यालय के बाद पुरे विधानसभा के मुख्य गाओ कस्बों सहित पूरे जिले में किया जाएगा ताकि आम जन तक भाजपा की कथनी करनी और देश को गलत दिशा में लेजाने वाली गतिविधि उजागर हो।

Related Articles

Back to top button