मस्तूरी विधायक डॉ. बांधी के नेतृत्व में मस्तूरी विधानसभा अंर्तगत मल्हार मंडल के भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों एवम् कार्यकर्ताओं का होली मिलन समारोह पचपेड़ी के रेस्ट हाऊस में संपन्न हुआ…

मस्तुरी// मस्तूरी विधायक डॉ. बांधी के नेतृत्व में मस्तूरी विधानसभा अंर्तगत मल्हार मंडल के भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों एवम् कार्यकर्ताओं का होली मिलन समारोह पचपेड़ी के रेस्ट हाऊस में संपन्न हुआ…
मस्तुरी// पूर्व मंत्री,मस्तूरी विधायक डॉ कृष्णामूर्ति बांधी के नेतृत्व एवम् शांति सांडिल्य मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा के अध्यक्षता में मल्हार मंडल भाजपा महिला मोर्चा द्वारा होली मिलन समारोह पचपेड़ी के रेस्ट हाऊस में आयोजित की गई थी। आपको ज्ञात हो कि यह होली मिलन समारोह मस्तूरी विधानसभा अंतर्गत मल्हार मंडल के भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अबीब गुलाल होली खेलकर एवम् परस्पर एक दुसरे को मिठाई खिलाकर होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। आपको बताते चलें कि होली मिलन समारोह कार्यक्रम के पूर्व सुबह 11 बजे पीएम नरेन्द्र मोदी के 99वे कड़ी मन की बात प्रसारण को समस्त भाजपा मल्हार मंडल के कार्यकर्ताओं ने सुना। अपने उद्बोधन में मस्तूरी विधायक डॉ. बांधी ने होली मिलन समारोह में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को प्रेम एवम भाईचारे के प्रतीक होली पर्व की बधाई दी एवम् क्षेत्र व प्रदेश की खुशहाली एवम् तरक्की की कामना की आगे अपने उद्बोधन में विधायक डॉ बांधी ने कहा भारत का जो सामर्थ्य निखरकर सामने आ रहा है उसमें बहुत बड़ी भूमिका हमारी नारी शक्ति की है
यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ हमेशा नई उमंग व दिशा प्रदान करती हैं। मन की बात एवम् होली मिलन समारोह में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष, मस्तूरी विधायक डॉ. बांधी, विधायक प्रतिनिधी द्वारिका टंडन, बीडीसी धर्मेंद्र कोशले, हरनारायण तिवारी अध्यक्ष लोहर्शी मंडल, रंजित सिंह महामंत्री मल्हार मंडल, मिस्टर इंडिया भार्गव महामंत्री युवा मोर्चा, घनश्याम भार्गव, शांति सांडिल्य मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा, रोहित कश्यप, महेश्वरी नायक, सरस्वती यादव, ज्योति जायसवाल, ब्रजबाई यादव, ममता चौहान, देवेन्द्र जायसवाल, महेश्वर कुर्रे (सरपंच), राजेश गुप्ता, गिरजा मधुकर, नरेंद्र सांडिल्या, संत कुमार गंधर्व,सुरेश बंजारे,कोमल सिंह, अशोक पाटले, भुवन यादव, प्रकाश कुर्रे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।