छत्तीसगढ़

इस फैसले से जिले के किसानों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

मुख्यमंत्री ने की समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदने की घोषणा

इस फैसले से जिले के किसानों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

ऐतिहासिक निर्णय से किसानों को ज्यादा मात्रा में धान बेचने का अवसर मिलेगा-बोधन साहू

देव यादव सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर/बेमेतरा 24 मार्च 2023-मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किसानों के हित में एक बड़ा फैसले लेते हुए समर्थन मूल्य पर किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी करने की बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री के द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की मात्रा 15 क्विंटल से बढ़ाकर 20 क्विंटल प्रति एकड़ करने से जिले के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। जिले के किसानों ने कहा कि इस ऐतिहासिक निर्णय से अतिरिक्त उत्पादन को बेचने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पडे़गा। किसानों ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा है कि इस ऐतिहासिक निर्णय से किसानों को ज्यादा मात्रा में धान बेचने का अवसर मिलेगा जिससे किसानों के आय में वृद्धि होगी। किसानों ने कहा कि अब 20 क्विंटल धान बेचने से किसानों की आर्थिक स्थिति और अधिक सुदृढ़ होगी, मुख्यमंत्री ने यह घोषणा कर हमारे किसान भाईयों के दुखः दर्द को समझा है, इसके लिए मुख्यमंत्री को बहुत-बहुत धन्यवाद। छत्तीसगढ़ में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अब कृषि आधारित उद्योगों को प्राथमिकता दी जाएगी।
ग्राम बैजलपुर के किसान श्री धनंजय साहू ने कहा कि हमें समाचार पत्रों के माध्यम से पता चल कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किसानों के हित में 15 से बढ़ाकर 20 क्विंटल धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर करने की घोषणा किए है। उन्होने ने बताया कि वे लगभग 8 एकड़ जमीन में धान की खेती करते हैं, पहले 120 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर बेचते थे लेकिन अब मुख्यमंत्री के घोषणा के बाद 160 क्विंटल धान बेच सकेंगे। उन्होने कहा कि वे पहले कम जमीन में धान की खेती का कार्य करते थे लेकिन अब बचे हुए जमीन में पूर्णतः धान की खेती करेंगे। प्रदेश सरकार द्वारा शुरुआत से ही किसानों के हित में जनकल्याणकारी एवं लाभकारी योजना लागू किए है।
गांव के किसान बोधन साहू ने बताया कि जैसे ही हमें इस घोषणा के बारे में पता चला हम सभी किसान उत्साहित हुए। बोधन ने बताया कि मैं हमेशा अतिरिक्त उत्पादित धान के विक्रय के संबंध में सोंचता था लेकिन अब यह चिंता दूर हो गई है। उन्होंने कहा कि 10 एकड़ में धान की खेती करते है। इसलिहाज से अब 200 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे। 20 क्विंटल धान की खरीदी की फैसले से किसानों में काफी उत्साह है। अब आने वाले खरीफ विपणन वर्ष में किसानों की संख्या में वृद्धि भी होगी और कृषि रकबा भी बढ़ेगा।
मुख्यमंत्री के किसान हितैषी फैसलों से प्रदेश के किसान आधुनिक खेती को ओर और भी तेजी से बढ़ेंगे, और खेती किसानी में रुचि लेंगे। इसी तरह ग्राम बैजलपुर के किसान यादव राम साहू ने बताया कि लगभग 2 एकड़ जमीन में धान की खेती करते है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का यह फैसला किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगा, और किसानों की आय में वृद्धि होगी एवं किसानों के आर्थिक स्थिति सुधरेगी। इस प्रकार ग्राम पेण्ड्री निवासी हरनारायण त्रिपाठी, विजय शंकर त्रिपाठी, डिकेश्वर चंद्राकर, ग्राम दाढ़ी के नाथूराम वर्मा, बैजी के बहल वर्मा, ग्राम बहेरा के ऋषि वर्मा, उमरिया निवासी टेकराम साहू, ग्राम गिधवा के ठग्गूदास मानिकपुरी सहित जिले के समस्त किसानों ने मुख्यमंत्री की इस सराहनीय घोषणा का स्वागत किया एवं उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए सहृदय से धन्यवाद दिया।

देव यादव सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर बेमेतरा नवागढ़ नांदघाट 9098647395

Related Articles

Back to top button