छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

पूरे देश में सबसे अधिक धर्म परिवर्तन हो रहा है छत्तीसगढ़ में-पाण्डेय राम नवमी के ध्वजवाहकों को राम जन्मोत्सव समिति ने किया सम्मानित

भिलाई। सेक्टर 10 स्थित मुडि़चिपा प्रांगण में श्रीराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में 500 से अधिक ध्वजवाहकों का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन समिति के संरक्षक पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय, बुद्धन सिंह ठाकुर, सेवक राम साहू, रमेश माने, युवा विंग के अध्यक्ष मनीष पाण्डेय, रिंकु साहू, विनोद सिंह, संजय दानी, पूर्व पार्षद रश्मि सिंह, विष्णु पाठक, गार्गी शंकर मिश्रा, तिलक राज यादव, गोल्डी सोनी, पुष्पा पटेल, सुनीता विश्वकर्मा, अनिल सोनी, जयशंकर चौधरी इत्यादी मण्डल अध्यक्ष महामंत्रियों की उपस्थिति में किया गया


पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय उपस्थित रहे। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रदेश में लोग श्रीराम वन गमनपथ बना रहे हैं लेकिन आज भी प्रभु श्रीराम को नहीं मानते हैं। इस दौरान उन्होंने समिति द्वारा चलाये जाने वाले एक मु_ी दान- श्रीराम के नाम अभियान की शुरूआत कर दान थैली का भी विमोचन किया एवं समस्त भिलाईवासियों से इस पुण्य अभियान में सहभागी बनने आह्वान किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि 37 वर्षों से श्रीराम जमोत्सव समिति लगातार शोभायात्रा निकाल रही है जो इनकी आस्था को दर्शाता है। उन्होंने ध्वजवाहकों के सम्मान में कहा कि ध्वज प्रमुख बनना अपने आप में गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि श्रीरामनवमी का इस 38वें वर्ष का आयोजन हम सभी के लिए बहुत ख़ास है, जिस स्वप्न के साथ श्रीराम जन्मोत्सव समिति की नींव रखी गई थी वह अब पूर्णत: की ओर है। श्री पाण्डेय ने कहा कि अयोध्या में रामलला के मंदिर के लिए 500 सालों से संघर्ष चल रहा था, हमारी पीढि़ बुहत ही सौभाग्यशाली है जो मंदिर बनते हुए देख रही है।

अयोध्या में हमारे आराध्य प्रभु श्रीराम का दरबार सजकर तैयार हो रहा है। यह हर हिन्दू के लिए गौरव का विषय है, आइये हम सब मिलकर इसे हर्षोल्लास से मनाये। श्री पाण्डेय ने कहा कि कुछ लोग हैं जो आज भी प्रभु श्रीराम को नहीं मानते हैं। ये लोग श्रीराम वन गमन पथ तो जरूर बना रहे हैं लेकिन प्रभु श्रीराम को मानने से इंकार करते हैं।

इस दौरान अपने संक्षिप्त संबोधन में युवा विंग के अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने कहा कि श्री राम जन्मोत्सव समिति सनातन धर्म के लिए पिछले 38 वर्षों से लगातार काम करते आ रही है। 1100 मंदिरों से ध्वज यात्रा जो निकाली जा रही है। वह सनातन क्षेत्र के लिए बड़ी बात है। सनातन के लोग झण्डे को लेकर आगे आए है। इसी कड़ी में आज उनका सम्मान समारोह का कार्यक्रम इन राम भक्तों का किया जा रहा है। यह सम्मान सबको नही मिलता सम्मान के लिए मेहनत करनी पड़ती है और एक दिशा में निरंतर कार्य करना पड़ता है।

तभी सभी रामभक्त सम्मानित हो पाते है और सम्मान आवश्यक भी है तभी कार्य करने वाले लोग जाने पहचाने जाते है। सम्मान प्राप्ति के बाद उनमे और अधिक उर्जा आती है और अधिक तन,मन से वे कार्य करते है। श्री मनीष ने आगे कहा कि पूर्व में ऐतिहासिक भीड़ के साथ आप सब लोग ने श्रीराम जन्मोत्सव समिति का कार्यक्रम सफल बनाया था। इस वर्ष भी आगामी 30 मार्च 2023 को शाम 6 बजे श्रीराम लीला मैदान सेक्टर 6 में एक मुठ्ठी दान श्रीराम के नाम का शुभारंभ 17 तारीख से प्रत्येक रामभक्त करेंगे। जो घर घर जाकर एक मुठ्ठी दान लेंगे श्रीराम के नाम। और 510000 लोगों के साथ श्रीराम लीला मैदान सेक्टर 6 में विशाल भण्डारा किया जायेगा।

श्री पाण्डेय ने भिलाई में कुछ लोगों को आड़े हाथे लेते हुए कहा कि कुछ लोग राम और राममंदिर का विरोध करते थे और अन्य धर्मों की तारीफ करते थे। ऐसे लोग समतियां बनाकर अपनी राजनैतिक रोटिया सेक रहे है और यह समितियां सिर्फ चुनाव तक ही सक्रिय रहेंगी। इसके बाद इनका अस्तित्व खत्म हो जायेगा। इनके लोग हमारी समिति के लोगों का अनुशासन तोडऩा चाहते है लेकिन हमारी समिति के लोग अडिग़ है। और वह कही पर डिगने वाले नही है।  उन्होंने आगे कहा कि श्रीराम जन्मोत्सव समिति के लोग ही साढ़े चार साल में कांग्रेस और धर्म विरोधी ताकतों से लडऩें का काम लगातार कर रही है।

श्राीराम जन्मोत्सव समिति अपने कर्मपथ पर विश्वास रखती है। हमने कहा था राम मंदिर बनना चाहिए और राम मंदिर अब बन गया है। उन्होनें कवर्धा जिले का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां पर ध्वज लगाने वालों पर कांग्रेस सरकार में एफआईआर हुई। हुडको में वृक्ष की पूजा करने पर निगम नोटिस थमाता है। पावर हाउस हनुमान मंदिर में भी निगम का नोटिस थमाया जाता है और पूरे देश में धर्मान्तरण का कारोबार पूरे छग में और भिलाई में तेजी से हो रहा है। इसका श्रीराम जन्मोत्सव समिति पूरजोर विरोध करती है।

श्रीराम जन्मोत्सव समिति का कार्यकर्ता एक जुटता के साथ संकल्प लेकर आगे बढ़ते रहेगा। आने वाला समय चुनौती भरा है। कुछ लोग हमे तोडऩे का प्रयास भी करेंगे हमारे कार्यकर्ता डगमगायेंगे नही। श्रीराम जन्मोत्सव समिति में अब तक साठ से अधिक चुनाव देख चुकी है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से लालचंद मौर्य, अरविंद वर्मा, तारिक खान, तिलकराज यादव, रविन्द्र भगत, रविन्द्र राउल, अरूण सिंह, मदन सेन, केके तिवारी, श्यामसुंदर राव, धर्मेंद्र भगत, श्रीमती ईश्वरी नेताम, श्रीमती वीणा चंद्राकर, श्रीमती रीना नैय्यर, जोगिंदर शर्मा, मुकेश सिंह, शिवप्रकाश शिबू, जे. श्रीनिवास राव सहित हजारों की संख्या में श्रीरामभक्त उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button