छत्तीसगढ़

चोरी प्रकरण निखिल साहू निवासी DLS कालेज अटल आवास अशोक नगर, सुलझाने में सरकण्डा पुलिस को मिली सफलता।

चोरी प्रकरण निखिल साहू निवासी DLS कालेज अटल आवास अशोक नगर, सुलझाने में सरकण्डा पुलिस को मिली सफलता।

बिलासपुर l मामला सरकंडा थाना से जबरदस्त कार्यवाही रिपोर्ट के कुछ ही घंटों के भीतर मशरूका सहित 1 आरोपी अपने 3 नाबालिक साथियों के साथ गिरफ्तार। आर्य समाज धर्मशाला से ताम्बे का बर्तन एवं पूजा सामाग्री सहित घरेलू सामान किमती 40000 रू. किये थे चोरी।
आरोपियों के कब्जे से चोरी का मशरूका बरामद। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश।
नाम आरोपी:- निखिल साहू पिता अंजू साहू उम्र 19 वर्ष निवासी डीएलएस कालेज अटल आवास अशोक नगर सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) थाना – सरकंडा जिला – बिलासपुर (छ.ग.) अप.क्र. – 329/2026, धारा – 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस, विधि से संघर्षरत् 3 नाबालिक बालक।
प्रार्थी वेद आर्य पिता योगेन्द्र कुमार उम्र 25 वर्ष निवासी केरीबंधा थाना सक्ती जिला सक्ती हा.मु. डीएलएस कालेज के पास आर्य धर्मशाला न्यास दयानंद सेवाधाम सरकण्डा, का दिनांक 07.03.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह होली त्यौहार के कारण धर्मशाला में ताला लगाकर अपने गृह ग्राम गया था जिसे सुदर्शन जायसवाल ने फोन कर बताया कि धर्मशाला का ताला टूटा हुआ है जिससे वह धर्मशाला आकर देखा तो धर्मशाला के स्टोर रूम में रखे ताम्बे का बर्तन प्लेट, ग्लास चम्मच, लोटा, ताम्बे का पूजा सामाग्री, साउण्ड बॉक्स, कपड़ा, सफाई का सामान जुमला किमती करीब 40000रू. का कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा चोरी के प्रकरण का त्वरित निराकरण करने निर्देशित किये जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) बिलासपुर पंकज पटेल एवं सी.एस.पी. (सिविल लाईन/सरकंडा) निमितेश सिंह के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम तैयार कर तत्काल मौके पर भेजा गया, जिनके द्वारा संदेही निखिल साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने नाबालिक साथियों के साथ मिलकर आर्य सामाज धर्मशाला में चोरी करना स्वीकार करते हुये अपने नाबालिक साथियों के साथ चोरी किये मशरूका ताम्बे के बर्तन, पूजा सामाग्री, कपड़ा एवं साउण्ड बाक्स सहित जुमला किमती 40000रू का मशरूका बरामद कराये जिसे जप्त कर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button