छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

निगम के तोड़ूदस्ता को एक महिला ने ऐसा चैलेंज दी कि टीम को चुपचाप पड़ा निकलना कहा बिना भेदभाव किये लाईन से तोड़ों सभी अवैध कब्जा, देती हूं ढाई लाख रूपये रेस्टोरेंट की आड़ में शराब, चरस परोसने वालों पर करो कार्यवाही तो जानू

भिलाई। नगर निगम अवैध कब्जों पर कितनी ईमानदारी से कार्यकरती है इसी से पता चल जाता है कि आज स्मृति नगर में जब नगर निगम की टीम अवैध कब्जा तोडऩे गई तो एक महिला ने निगम की टीम को ऐसा चैलेंज दिया कि बिना भेंदभाव किये लाईन से सभी अवैध कब्जों को  मेरे सामने तोड़ों मैं ढाई लाख रूपये देती हूं। इसके अलावा यहां तक उस महिला ने कह दिया कि यहां रेस्टारेंट और दुकान की आड़ में शराब और चरस परोसा जा रहा है उस पर कार्यवाही क्यों नही कर रहे हो, हिम्मत है तो उनपर कार्यवाही करके दिखाओं।

इतना सुनते ही निगम की टीम चुपचाप आगे बढन आज स्मृति नगर में नगर निगम भिलाई का तोड़ फोड़ जब पहुंचा तो भारी विरोध का सामना करना पड़ा और निगम पर पक्षपाती कार्रवाई के भी आरोप लगे। द क्यूज़ीन क्वीन रेस्टोरेंट अमला पहुंचा और रेस्टोरेंट की आउटर सीढ़ी उखाड़ जब्त कर ले जाने लगा तो रेस्टोरेंट संचालिका की आत्मग्लानि फूट पड़ी। उन्होंने कार्रवाई का जमकर विरोध जताते हुए कहा कि निगम की यह कार्रवाई पक्षपाती है।

इस क्षेत्र में होटल की आड़ में नशा परोसा जा रहा, उन तक न तो पुलिस और न ही निगम के लोग कार्रवाई करते हैं बल्कि शांति से नियमानुसार व्यवसाय कर रहे लोगों को लगातार परेशान किया जाता है। जब निगम अमले ने क्षेत्र में 2 लाख टैक्स बकाया की बात कही तो महिला ने कहा मैं अभी निगम को ढाई लाख देती हूं पर लाईन से सारे अवैध कब्जे आप लोग तोड़ के न्याय कीजिए। निगम द्वारा जब्त सीढिय़ां भी महिला ने वापस ले लीं। कुछ देर में तोडफ़ोड़ दस्ता भी वहां से आगे बढ़ गया।

Related Articles

Back to top button