छत्तीसगढ़

जनचौपाल : कलेक्टर ने दूर दराज से आए नागरिकों की सुनी समस्या, अधिकारियों को जांच कर निराकरण करने के दिए निर्देश

जनचौपाल : कलेक्टर ने दूर दराज से आए नागरिकों की सुनी समस्या, अधिकारियों को जांच कर निराकरण करने के दिए निर्देश

कवर्धा, 20 फरवरी 2023। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज जन चौपाल में जिले के दूर-दराज से पहुंचे वनांचल, ग्रामीणों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता पूर्वक सुनी और नियमानुसार त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। आज जन चौपाल में आए विकासखंड बोड़ला के ग्राम महराजपुर निवासी श्रीमती अनुसुईयो चौबे ने खेत से अतिक्रमण हटाने आवेदन दिया। कलेक्टर ने शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए तत्काल संज्ञान में लिया और अधिकारी को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ग्राम भेदली निवासी जीवनदास ने घासभूमि का रिकार्ड दुरस्थ कराने आवेदन दिया, ग्राम थुहाडीह निवासी फुलबाई चंदौल ने नक्शा कटवाने आवेदन दिया, ग्राम दारिगंवा निवासी श्री सालिगराम ने ऑनलाईन में रकबा सुधरवाने आवेदन दिया। कलेक्टर श्री महोबे ने आवेदन को संज्ञान में लिया और तत्काल संबंधित तहसीलदार को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने कलेक्टर से मुलाकात कर राजस्व प्रकरणों के निराकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, पट्टा, नक्शा-खसरा, बंटवारा, नामांतरण, फौती आदि से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया तथा त्वरित निराकरण की मांग की। सभी आवेदकों ने भी अपनी समस्या और मांगों से संबंधित आवेदन पत्र कलेक्टर को सौंपे। कलेक्टर श्री महोबे ने ग्रामीणों के विभिन्न समस्या एवं मांगों से संबंधित आवेदन को गंभीरता से लिया और नियमानुसार निराकरण की बात कहीं। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button