CM Mohan Yadav Amount Transfer: इन परिवारों को एमपी सरकार की बड़ी सौगात! सीएम मोहन आज करेंगे 600 करोड़ की सहायता राशि का वितरण, इतने परिवारों को मिलेगा आर्थिक सहारा

भोपाल: CM Mohan Yadav Amount Transfer: मध्य प्रदेश सरकार श्रमिक कल्याण को लेकर लगातार गंभीर पहल कर रही है। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री मोहन यादव धार जिले के उमरबन से एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के तहत अनुग्रह सहायता योजना के अंतर्गत श्रमिक परिवारों को बड़ी राहत देने जा रहे हैं।
Read More : CM Mohan Yadav Tour: सीएम डॉ. मोहन यादव आज इन जिलों के दौरे पर, जानें मिनट टू मिनट शेड्यूल
सिंगल क्लिक से अंतरित होगी राशि
CM Mohan Yadav Amount Transfer: मुख्यमंत्री मोहन यादव आज सिंगल क्लिक के माध्यम से अनुग्रह सहायता योजना के कुल 27,523 प्रकरणों में करीब 600 करोड़ रुपये की राशि श्रमिक परिवारों के खातों में सीधे अंतरित करेंगे। यह कार्यक्रम राज्य सरकार की श्रमिकों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
धार जिले के उमरबन में होगा मुख्य कार्यक्रम
CM Mohan Yadav Amount Transfer: राशि वितरण का यह मुख्य कार्यक्रम धार जिले के उमरबन में आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेशभर में लाभार्थी परिवारों से वर्चुअल माध्यम से संवाद भी किया जाएगा।
योजना के तहत मिलने वाले लाभ
CM Mohan Yadav Amount Transfer: अनुग्रह सहायता योजना के अंतर्गत श्रमिक परिवारों को विभिन्न परिस्थितियों में आर्थिक सहायता दी जाती है, जैसे:
- दुर्घटना में मृत्यु पर: ₹4 लाख
- सामान्य मृत्यु पर: ₹4 लाख
- स्थायी अपंगता पर: ₹2 लाख
- आंशिक स्थायी अपंगता पर: ₹1 लाख
- अंत्येष्टि सहायता: ₹5,000
- महिला श्रमिक को प्रसूति सहायता: ₹16,000
- श्रमिकों के बच्चों की उच्च शिक्षा: निःशुल्क शिक्षा का प्रावधान
Read More : Fire In Building In Kolkata: इमारत में लगी भीषण आग, अब तक 14 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
अब तक 6,432 करोड़ की राशि वितरित
CM Mohan Yadav Amount Transfer: राज्य सरकार की इस योजना के अंतर्गत अब तक 6,81,000 से अधिक मामलों में कुल ₹6,432 करोड़ रुपये से अधिक की राशि श्रमिकों को दी जा चुकी है, जो इस योजना की व्यापकता और प्रभाव को दर्शाता है।