छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

प्लास्टिक मुक्त शहर का संकल्प और यहां गाय खा रही प्लास्टिक. यह है भिलाई शहर

भिलाई। पूरा देश महात्मा गांधी की 150 वी जयंती मना रहा है। इस मौके पर प्लास्टिक मुक्त शहर, प्लास्टिक मुक्त राज्य व प्लास्टिक मुक्त देश का संकल्प लिया जा रहा है। प्रदेश भर के स्कूलों में प्लास्टिक मुक्त व स्वच्छता का संकल्प लिया जा रहा है। वहीं भिलाई शहर में गंदगी का यह आलम है कि देखकर आत्मा कांप जाए।
यह कुरुद वार्ड की तस्वीर है। गोकुल नगर जाने वाले रास्ते पर पड़ा यह प्लास्टिक का कचरा हमारा गोवंश चर रहा है। यह ऐसा नजारा है जिसे देखने वालों की रुह कांप जाए लेकिन स्थानीय पार्षद और निगम को इससे से कोई मलाल नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है पूरा कचरा यहां फेंक दिया जाता है जो हफ्तों महीनों ऐसा ही पड़ा रहता है और सड़ता रहता है । यहां से गुजरने वाले मवेशी खाने की तलाश में कचरे में फैले प्लास्टिक को खा जाते है

बता दें कि इन दिनों भिलाई नगर निगम स्वचछता सर्वेक्षण में अव्वल आने की कवायद कर रहा है। इसके लिए आयुक्त द्वारा सभी जोन के अधिकारियों को विशेष निर्देश दिया गया है। इसके बाद भी अधिकारियों की लापरवाही कुरुद वार्ड में दिख रही है। यह तो एक वार्ड का नजारा है भिलाई शहर में ऐसा नजारा कई जगह देखने को मिल जायेगा.

Related Articles

Back to top button