छत्तीसगढ़

जाँजगीर समपार आवश्यक रखरखाव हेतु 10, 12 व 14 फरवरी 2023 को शाम 06 बजे से सुबह 06 बजे तक बंद रहेगी

जाँजगीर समपार आवश्यक रखरखाव हेतु 10, 12 व 14 फरवरी 2023 को शाम 06 बजे से सुबह 06 बजे तक बंद रहेगी |

 

भूपेंद्र साहू.
ब्यूरो चीफ बिलासपुर.
बिलासपुर- रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत नैला-चांपा स्टेशनों के मध्य किमी. 672/11-13 पर स्थित मानव सहित समपार संख्या 342 (जाँजगीर फाटक) को, दिनांक 10, 12 एवं 14 फरवरी 2023 (शुक्रवार, रविवार व मंगलवार) को शाम 06 बजे से सुबह 06 बजे तक आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु सड़क यातायात के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है।
उक्त समपार पर मरम्मत कार्य के दौरान यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था छोटे वाहनों को खोखसा समपार एवं बडे वाहनों को पिसौद मार्ग से पास किया जा सकता है।
रेल प्रशासन आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है एवं सहयोग की आशा करता है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button