फरीद नगर में चला हाथ से हाथ जोड़ो अभियान
भिलाई। देश में एकता, अखंडता, सद्भावना, भाईचारे कायम रखने कांग्रेस पार्टी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के माध्यम से लोगों को कांग्रेस सरकार की विकास की बात कर भूपेश सरकार पर दुबारा भरोसा करने की अपील कांग्रेस जनो द्वारा वार्ड में घूमकर कर रहा है।
छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के निर्देश पर सुपेला कोसा नगर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के वार्ड 11 फरीद नगर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आम जनता को जुड़ते हुए कांग्रेस पार्टी के उद्देश के साथ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समाज कल्याण के कार्यों को वार्ड में घूमकर जानकारी दी गई। ब्लाक कांग्रेस कमेटी सुपेला कोसा नगर के अध्यक्ष नंदकुमार कश्यप, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के सुपेला कोसा नगर ब्लाक पर्वेक्षक श्रीमती तुलसी साहू, जय वर्मा, कार्यकर्ताओं को मार्ग दर्शन देते रहे।
फरीद नगर वार्ड 11 के छाया पार्षद शमशेर सिद्दीकी के कार्यालय ईदगाह चौक से अभियान की प्रारम्भ किया गया जो वार्ड के प्रमुख गलियों में घुमकर कांग्रेस के लोगो ने कांग्रेस के पक्ष में बात करने के साथ राज्य सरकार की कार्यो को लोगों को जानकारी दिया गया। वार्ड पर्वेक्षक अमीर अहमद ने अभियान में शामिल नेताओ का स्वागत किया। अभियान में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन लाल गुप्ता, निजामुदीन, शोएब मो खान, संजीत चक्रवर्ती,फारुक खान, अशोक रामटेके, इस्माईल खान, राजू साहू, अजहर अली, गोविंद कोसले, हीरा शंकर साहू, राजकुमार चौधरी, रूपचन्द गुजर, सन्तोष उमरे, नितेश कुमार लाऊतरे, किशोर वर्मा, चन्द्रशेखर पटले, भारत गिरी, शेखर वर्मा, बजरंगी लाल सिंह, अरहान शेख, अब्बास, सुमित, श्रीमती छाया पार्षद पिंकी वर्मा, ललिता साहू आदि शामिल हुए ।