छत्तीसगढ़

छेरीबेड़ा में कम्प्यूटर प्रशिक्षण एवं कम्प्यूटर लैब की स्थापना हेतु सामग्री प्रदाय के लिए 8 फरवरी तक निविदा प्रस्ताव आमंत्रित

छेरीबेड़ा में कम्प्यूटर प्रशिक्षण एवं कम्प्यूटर लैब की स्थापना हेतु सामग्री प्रदाय के लिए 8 फरवरी तक निविदा प्रस्ताव आमंत्रित
नारायणपुर 24 जनवरी 2023 – वित्तीय वर्ष 2022-23 अबुझमाड विकास अभिकरण मद अन्तर्गत नारायणपुर जिले के अबूझमाड़िया आवासीय विद्यालय छेरीबेड़ा में कम्प्यूटर प्रशिक्षण एवं कम्प्यूटर लैब की स्थापना हेतु सामग्री प्रदाय 3 फरवरी 2023 समय 3 बजे तक खुली निविदा प्रस्ताव आमंत्रित किया गया है। निविदा प्रस्ताव उसी दिन 4 बजे खोली जायेगी। आमंत्रित निविदा सामग्री का पूर्ण विवरण कार्यालयीन अवधि में कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। निविदा प्रपत्र क्रय करने हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 फरवरी समय 5.30 बजे तक, निविदा प्रपत्र क्रय करने की अंतिम तिथि 3 फरवरी समय शाम 5.30 तक, निविदा प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 8 फरवरी समय 3 बजे तक और निविदा प्रपत्र खोलने की तिथि 8 फरवरी समय 4 बजे तक निर्धारित किया गया हैं। इससे संबंधित अधिक जानकारी आदिवासी विकास शाखा से प्राप्त की जा सकती है।

Related Articles

Back to top button