छत्तीसगढ़

बानो में राष्ट्रीय युवा सप्ताह दिवस के अंर्तगत सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन

बानो में राष्ट्रीय युवा सप्ताह दिवस के अंर्तगत सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन

कवर्धा, 17 जनवरी 2023। नेहरू युवा केंद्र कवर्धा (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वधान में जिला युवा अधिकारी श्री सौरभ कुमार निषाद के कुशल मार्गदर्शन में राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन ग्राम बानो में किया गया। राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अन्तर्गत विभिन्न गतिविधियां जैसे स्वच्छता अभियान, जागरूकता अभियान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल कार्यक्रम, इत्यादि का आयोजन 13 से 19 जनवरी 2023 तक पूरे कबीरधाम जिले में किया जा रहा है। सांस्कृतिक दिवस के अवसर पर गा्रम बानो में सांस्कृतिक कार्यक्रम में दीक्षा युवती मंडल के सदस्य गण और कवर्धा ब्लॉक के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी कीर्ति चंद्रवंशी और पंचायत की सरपंच श्रीमती चमेली देवी चंद्रवंशी, अमर यादव किसान मित्र,एंव ग्रामीण जन रूखमणी चंद्रवंशी, रूखमणी जायसवाल,नेतु पाली,तितरा चंद्रवंशी, इंदिरा चंद्रवंशी, कुंती चंद्रवंशी, दुकालहिंन,रीना उपस्थित रहे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button