छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने नीट परीक्षा में सफलता अर्जित करने वाले विद्यार्थी को दी बधाई

कवर्धा, 20 सितम्बर 2023। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज नीट के परीक्षा में चयनित कबीरधाम की बेटी रूमहा परविन पिता श्री रफिक कुरैशी को पुष्प-गुच्छ भेंटकर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की। कलेक्टर श्री महोबे ने शुभकामनाएं देते हुए आगे भी जिले का नाम रौशन करने प्रोत्साहित किया।
कलेक्टर ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अपनी उपलब्धियों से जिले को गौरान्वित किया है, आगे भी इसी तरह सफलता के नए आयाम प्राप्त करें। रूमहा ने बताया कि नीट परीक्षा में 525 मार्क पाकर एमबीबीएस गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज महासमुंद के लिए चयनित हुई है। इस अवसर पर श्री वसीम रजा कुरैशी उपस्थित थे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button