खास खबरछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- डॉ रमन हमेशा दुखी नजर आते हैं, अब उन्हें कोई नहीं पूछता

सबका संदेश न्यूज  छत्तीसगढ़ रायपुर- मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को अब कोई पूछता नहीं, वे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं लेकिन दिल्ली में उनकी पूछ परख नहीं। उनका कोई सहयोग नहीं करता। वह हर वक्त दुखी नजर आते हैं। ये बातें छत्तीसगढ़ के मौजूद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व सीएम डॉ रमन के लिए कहीं। मुख्यमंत्री बघेल चित्रकोट उपचुनाव और गांधी जयंती पर होने वाले सरकारी कार्यक्रमों की जानकारी देने प्रेस कॉन्फ्रेंस ले रहे थे। दरअसल शनिवार को राज्यपाल से मिलकर भाजपा के नेताओं ने सरकार की शिकायत की थी। इसी के जवाब में मुख्यमंत्री ने यह बातें कहीं।

2 अक्टूबर से सरकार करेगी पदयात्रा

  1. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दौरान जानकारी दी कि सरकार 72 किलोमीटर की पदयात्रा निकालेगी। धमतरी के कंडेल से रायपुर के गांधी मैदान तक यह पदयात्रा होगी। 2 से 10 अक्टूबर तक गांधी जयंती मनाई जाएगी। जगह-जगह आम सभाएं भी होंगेी। इतिहास विदों का मानना है कि सन 1920 में महात्मा गांधी धमतरी आए थे। दो अक्टूबर से छत्तीसगढ़ विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र होगा। यहां गांधी जी के व्यक्तित्व, कृतित्व और देश की आजादी में उनके योगदान को याद किया जाएगा। गांधी जी की छत्तीसगढ़ यात्रा सहित देश की आजादी के लिए किए गए आन्दोलन और जनजागरण के कार्यो की स्मृतियों पर आधारित प्रदर्शिनी छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में लगाई जाएगी।
  2. सरकार दो अक्टूबर से प्रदेश में चार बड़ी महत्वपूर्ण योजनाएं भी शुरू करने जा रही है। इनमें मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना और सार्वभौम सार्वजनिक वितरण प्रणाली का आगाज होगा। रायपुर में गांधी जयंती के दिन सुबह 8 बजे बच्चा-बच्चा गांधी थीम पर एक हजार बच्चे बापू की वेशभूषा में शहर के जयस्तंभ चौक से गांधी मैदान तक पदयात्रा निकालेंगे। गांधी जयंती का यह कार्यक्रम एक साल तक चलेगा। प्रदेश के सभी स्कूल-कॉलेजों में गांधी जी के आदर्शों और विचारों पर आधारित निबंध, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9993199117/9425569117

Related Articles

Back to top button