Crimeकवर्धा

अज्ञात व्यक्ति ने सरस्वती मोटर्स के कर्मचारी को चाकू से हमला

छत्तीसगढ़

कवर्धा
रायपुर रोड सरस्वती मोटर्स हिरो कंपनी के शोरूम में काम करने वाले हरीश गोस्वामी को अज्ञात आरोपी ने ठाकुर देव चौक पर चाकू मार दी है।

मिली जानकारी अनुसर आरोपी नशे में चूर है और किसी व्यक्ति की गाड़ी को सर्विसिंग कराने के लिए शोरूम भी गया था। जहां अपने साथी के साथ भी शोरूम में विवाद किया जिसके बाद शोरूम से पैदल आ रहा था।

वही हरीश और उसके साथ काम करने वाले जितेंद्र साहू भी अपने निजी काम से शोरूम से मोटरसाइकिल से निकले थे कि ठाकुर देव चौक के पास अज्ञात व्यक्ति द्वारा रुकवा कर हरीश गोस्वामी के गर्दन पर चाकू लगाकर मुझे भी गाड़ी में बैठा कर ले जाओ बोला जिसके बाद पेट पर चाकू से वार कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button