मुंगेली

क्षेत्रीय विधायक पुन्नूलाल मोहले का भाजपाइयों ने मनाया जन्मदिन धूमधाम से..

क्षेत्रीय विधायक पुन्नूलाल मोहले का भाजपाइयों ने मनाया जन्मदिन धूमधाम से..

मुंगेली/ पूर्वमंत्री एवं मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले के जन्मदिन पर रामगढ़ मुंगेली स्थित वृद्धाश्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फल,बिस्किट आदि का वितरण किया। इस अवसर पर वृद्धजनों ने मोहले को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में प्रवीण सोनी,ब्रह्मदत्त त्रिपाठी, रविन्द्र केशरवानी, कोटूमल दादवानी, नंदूसिंह ठाकुर,सुनील पाठक उपस्थित रहे।
इससे पूर्व विधायक पुन्नूलाल मोहले को भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके बिलासपुर स्थित निवास पहुँचकर शुभकामनाएं व बधाई दी। इसके पश्चात पुन्नूलाल मोहले अपना जन्मदिन मनाने गिरौदपुरी धाम रवाना हुए। ज्ञातव्य है कि वे कई वर्षों से अपना जन्मदिन गिरौदपुरी में ही मनाते हैं। उनको बधाई देने वालों में सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव,पूर्व सांसद लखनलाल साहू,प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला, जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक, नगर अध्यक्ष राणाप्रताप सिंह,सोम वैष्णव,सुनील पाठक, कोटूमल दादवानी,प्रदीप पाण्डेय,लोकनाथ सिंह,दीनानाथ केशरवानी,नंदूसिंह ठाकुर,मानस सिंह बैस,रामशरण यादव,जीवन पटेल,उमाशंकर बघेल सहित अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button