Uncategorized

Sikandar Nache Song: ‘सिकंदर नाचे’ सॉन्ग पर श्रीवल्ली संग झूमे भाईजान, रिलीज होते ही इंटरनेट में मचाया धमाल

Sikandar Nache Song/ Image Credit: Youtube

मुंबई। Sikandar Nache Song: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘सिकंदर’ को खुमार इस वक्त हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा है। फैंस इस फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड है। वहीं इस फिल्म का एक और गाना ‘सिकंदर नाचे’ रिलीज हो चुका है जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है।

Read More: L2 Empuraan Trailer Release: मोहनलाल की ‘एल2: एम्पुरान’ का ट्रेलर रिलीज.. दमदार एक्शन उड़ा देगी होश, सलमान की सिकंदर को देगी टक्कर

मालूम हो कि, फिल्म मेकर्स ने इस गाने को मंगलवार 18 मार्च को जारी किया था। जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। इसके पहले टीजर ने ही फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया था और अब पूरा गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में सलमान खान और रश्मिका मंदाना की केमिस्ट्री बेहद शानदार नजर आ रही है।

Read More: Minor Girl Rape Attempted : इंसानियत हुई शर्मसार, जिले में ढाई साल की मासूम से रेप की कोशिश, मचा हड़कंप 

Sikandar Nache Song: बता दें कि, ए.आर. मुरुगदॉस के निर्देशन में बनी इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में सलमान खान और रश्मिका मंदाना के अलावा काजल अग्रवाल, सत्यराज, शर्मन जोशी और प्रतीक बब्बर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। मालूम हो कि, इस फिल्म की रिलीज 30 मार्च, 2025 को तय की गई है।

 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button