छत्तीसगढ़

सड़क निर्माण के लिए भू-अर्जन हेतु समाघात दल ने की अनुशंसा

सड़क निर्माण के लिए भू-अर्जन हेतु समाघात दल ने की अनुशंसा

बिलासपुर, 26 दिसम्बर 2025/ जिले के रतनपुर तहसील के ग्राम रतनपुर में हेलीपेड से बादल महल तक सड़क निर्माण के लिए भूमि का अर्जन किया जाना है। सामाजिक समाघात दल ने ग्राम रतनपुर में भू-अर्जन से पड़ने वाले प्रभाव का आंकलन किया। मूल्यांकन में पाया गया कि रतनपुर में भू-अर्जन से 0.12 एकड़ भूमि प्रभावित हो रही है जिसका समाघात दल ने क्षेत्रवासियों से भी सहमति लिया और पाया कि अर्जित भूमि से कोई मकान आदि प्रभावित नहीं हो रहा है और न ही किसी भी परिवार के विस्थापन की संभावना है। सामाजिक समाघात दल द्वारा यह पाया गया है कि अधोसंरचना पर कोई बाधा नहीं है तथा अधोसंरचना का कार्य प्रभावित नहीं हुआ है। समाघात दल इस बात से संतुष्ट है कि लोक निर्माण विभाग को जितनी भूमि की आवश्यकता है उतनी ही भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। समाघात दल ने ग्राम रतनपुर में सड़क निर्माण हेतु रकबा 0.12 एकड़ भूमि का अर्जन लोकहित में किए जाने की अनुशंसा की है। रतनपुर में हेलीपेड से बादल महल तक सड़क निर्माण होने से रतनपुर के 5 वार्डाें का आवागमन हेतु एक सुगम एवं वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध हो सकेगा। महामाया मंदिर में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ के समय यातायात को सुचारू रूप से बनाये रखने के लिए पहुंच मार्ग का उपयोग बायपास के रूप में हो सकेगा।

Related Articles

Back to top button