छत्तीसगढ़

आर्यावर्त ई-पुस्तक का फस्ट लुक जारी, लगभग सभी राज्यों के कवियों की रचना है इस किताब में

कोंडागांव/केशकाल। अखिल भारतीय काव्य संसद् के तत्वाधान में भारत के सभी राज्यों से एक-एक कवियों की चयनित रचनाओं की साझा ई-संकलन गांधी जी को समर्पित यह किताब २ अक्टूबर को विमोचित होगी। इस ई-पुस्तक का छत्तीसगढ़ के एक निजी विवि में फस्ट लुक जारी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अ.भा.का. संसद् के अध्यक्ष पुखराज यादव प्राज ने बताया कि आर्यवर्त ई-प्रलेख में भारतवर्ष के सभी राज्यों से कवियों की उत्कृष्ट एक रचना का चयन कर प्रकाशन किया जायेगा। यह किताब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को सादर समर्पित है। इस किताब में हर राज्य की अपनी संस्कृति को दर्शाती भाषा या बोली में लिखी रचनाओं को स्थान दिया गया है। इस पुस्तक में गुजरात से असम और जम्मू-कश्मीर से तमीलनाडू तक के रचनाकारों की रचनाएं हैं। श्री यादव ने बताया की इस किताब का प्रकाशन काव्य पोस्ट 23 वेबपेज पर होगा। अखिल भारतीय काव्य संसद् साहित्य समुह के पदाधिकारी महेश राजा, कन्हैया साहू अमित, प्रवीण चतुर्वेदी, संतोष गुप्ता, माधवी गणवीर, रश्मि अग्निहोत्री, विश्वनाथ बस्तर, बजरंग सैनी, सुन्दरलाल डडसेना, ओमप्रकाश फुलारा, गिरिजा पांडे एवं सदस्यों ने इस पुस्तक के सृजन में अमूल्य योगदान रहा। अखिल काव्य संसद की सदस्या रश्मि अग्निहोत्री जी ने कहा कि
आर्यावर्त  सभी राज्यों के रचनाकारों की अनुभूतियों का मानसरोवर है। साहित्य के प्रति समर्पण और सच्ची आदरांजलि है। यह  वह…निर्मल महासागर है जिसमें, भारतीय रत्न रूपी काव्य मणियों की आभा दैदीप्यमान है।।

Related Articles

Back to top button