छत्तीसगढ़

जिले के उपार्जन केंद्रो में अब तक 1 लाख 66 हजार 330 क्विंटल धान की हुई खरीदी 

जिले के उपार्जन केंद्रो में अब तक 1 लाख 66 हजार 330 क्विंटल धान की हुई खरीदी
नारायणपुर, 27 दिसम्बर 2022- वर्तमान में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में नारायणपुर जिले के विभिन्न उपार्जन केन्द्रों से अब तक 1 लाख 66 हजार 330 क्विंटल खरीदी की गयी है। जिले के उपार्जन केन्द्र एड़का में 13 हजार 173 क्विंटल, गढ़बेंगाल में 19 हजार 138 क्विंटल, ओरछा में 1 हजार 22 क्विंटल, कोहकामेटा में 448 क्विंटल, बासिंग में 682 क्विंटल, छोटेडोंगर में 11 हजार 445 क्विंटल, झारा में 16 हजार 656 क्विंटल, कन्हारगांव में 3 हजार 398 क्विंटल, धौड़ाई में 16 हजार 503 क्विंटल, नारायणपरु में 17 हजार 461 क्विंटल, सोनपुर में 179 क्विंटल, चांदागांव में 6 हजार 563 क्विंटल, बेनूर में 19 हजार 831 क्विंटल, कुकड़ाझोर में 10 हजार 984 क्विंटल, बाकुलवाही में 14 हजार 469 क्विंटल और बिंजली में 14 हजार 372 क्विंटल धान की ख़रीदी की गई है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन की मंशा के अनुरूप समर्थन मूल्य पर जिले के किसानांे से धान खरीदी 1 नवम्बर से शुरू की गई है। इसके लिए जिले में 16 सोसायटियों के माध्यम से धान का उपार्जन किया जा रहा है। जिले के कुल 9 हजार 291 पंजीकृत किसानों से 31 जनवरी 2023 तक धान की खरीदी की जायेगी। इन किसानों को 34 करोड़ 21 लाख 71 हजार 776 रूपये का भुगतान किया गया है

Related Articles

Back to top button