छत्तीसगढ़

कोरोना काल की बदइंतजामी से सबक लेने की जरूरत- भ्रामक खबरों, अफवाहों से भयभीत ना हो जनसमुदाय।* *जरहाभाटा मिनी बस्ती क्षेत्र, विनोबा नगर वैशाली नगर क्षेत्र, कृष्णा नगर जूना बिलासपुर इलाके में पहुंचा विकास खोजो अभियान का जत्था।*

*कोरोना काल की बदइंतजामी से सबक लेने की जरूरत- भ्रामक खबरों, अफवाहों से भयभीत ना हो जनसमुदाय।* *जरहाभाटा मिनी बस्ती क्षेत्र, विनोबा नगर वैशाली नगर क्षेत्र, कृष्णा नगर जूना बिलासपुर इलाके में पहुंचा विकास खोजो अभियान का जत्था।*

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
स्थानीय भारतीय जनता पार्टी का विकास खोजो जत्था पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 8 गुरुघासीदास नगर वार्ड क्रमांक, 16 दीनदयाल नगर वार्ड क्रमांक 31 कृष्णा नगर पहुंचा जहां पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों के साथ वार्डों में पैदल भ्रमण कर वार्ड वासियों की समस्याएं और सुविधाओं के संबंध में चर्चा की।

जरहाभाटा मिनी बस्ती गुरु घासीदास नगर के भाजपा वार्ड के पदाधिकारियों ने बताया यहां 360 वर्गफीट में दो कमरे, एक हाल, रसोई और लेट बाथ सहित चार लाख के फ्लैट बनाने की लागत चार 1100 से ज्यादा आवास बनाए जाने की योजना थी, जो केवल फाइलों में चल रही है। फ्लैट खरीदने आर्थिक तंगी से जूझ रहे अनेक गरीबों को बैंक से कम ब्याज दर पर लोन के चक्कर मे हितग्राही जालसाजी का शिकार भी हो रहे है।
बिजली, नाली, सड़क समेत सारी सुविधाएं बदहाल है। नागरिकों को सर्वसुविधायुक्त फ्लैट बनाकर चौड़ी नाली, सड़क, खेल मैदान, सामुदायिक भवन सहित अन्य सुविधाएं देने का निगम प्रशासन का वादा झूठा साबित हुआ है।
इस मौके पर शिविर स्थल में श्री अमर अग्रवाल ने कहा प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने नए वर्ष के उल्लास के साथ महामारी की संभावित चुनौती को देखते हुए देशवासियों से सतर्कता बरतने की विशेष अपील की है। उन्होंने कहा स्वस्थ मानव समुदाय संसार की सबसे अमूल्य धरोहर है, राज्य की सरकार एवं स्थानीय प्रशासन को कोरोना काल बदइंतजामी से सबक लेने की जरूरत है।
स्वास्थ्य अमले को चाहिए शत प्रतिशत बूस्टर डोज उपलब्ध हो, लक्षित समूहों का शेष का प्राथमिकता के साथ टीकाकरण कराया जाय, मौसम जनित बीमारियों सर्दी खांसी बुखार वार्ड वार परीक्षण किया जाए, स्थानीय निकायों के द्वारा साफ सफाई एवं शुद्ध पेयजल आपूर्ति हेतु विशेष प्रयास हो, बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखें, जीवन रक्षक उपकरण एवं दवाओं के वैकल्पिक इंतजाम संभागीय मुख्यालयों सीमित ना रह कर स्थानीय स्तर पर भी उपलब्ध कराना चाहिए ताकि नागरिक गण सही मामलों में समय पर लाभ हो सके।
उन्होंने कहा देश की जनता की जागरूकता एवम सामूहिक योगदान से टीकाकरण के महा अभियान को अभूतपूर्व सफलता मिली है, इसी आधार पर विशेषज्ञ हमारे देश में नए वेरिएंट के प्रभाव सामान्य रहने का अनुमान लगा रहे हैं, अतएव भ्रामक खबरों से दूर रहकर सचेत रहने की विशेष आवश्यकता है।
श्री अग्रवाल ने कहा ठंड के मौसम में बिलासपुर के रैन बसेरे स्थानीय प्रशासन की अनदेखी से सूने हैं, अलाव की व्यवस्था भी गरीबों के लिए निगम नही कर पा रहा है।
सार्वजनिक स्थलों स्लम इलाकों के आस पास वंचित तबके के अनेको लोग खुलें में सोने के लिए मजबूर है।सरकार की ढुलमुल रीति नीति के कारण प्रशासनिक अमला भी टाइम पास करने में लगा है, आपद परिस्थितियों से निपटने के लिए विशेष मुस्तैदी जरूरी है।

*दूरबीन वाले विकास खोजो रथ से विकास ढूढने की कवायद-*
वार्ड क्रमांक 16 पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में विकास खोजअभियान गायत्री मंदिर से आरंभ होकर वैशाली नगर क्षेत्र, श्रीकांत वर्मा मार्ग लिंक रोड होते हुए जैकब चाल में संपन्न हुआ।
भाजपा के कार्यकाल में स्मार्ट सिटी के साथ नियोजित शहरी विकास के अंतर्गत विभिन्न सुविधाएं शहरवासियों को उपलब्ध कराई गयी थी। बीते 4 वर्षों में बदहाली का आलम है।भाजपा मंडल के पदाधिकारी विकास खोजो रथ में दूरबीन लगाकर शहर के विधायक को और स्मार्ट सिटी बदसूरत बनाने वाली सरकार को ढूंढ रहे थे।
इसी प्रकार सीएमडी चौक से विनोबा नगर को जोड़ने वाली 80 लाख की लागत से बनी 60 फीट चौड़ी सीसी रोड और सौंदर्यीकरण का कार्य निगम के द्वारा की जा रही खुदाई से महीनों से अस्त-व्यस्त होने से सैकड़ो दुकानों का व्यवसाय और घरों जीवन दूभर हो गया है।इलाके के लोगो ने बताया बीच शहर स्थल कार्यक्षेत्र साफ सफाई से मोहताज हैं, आए स्ट्रीट लाइट बंद रहती है।
विकास खोजो अभियान जत्थे को देखने मिला शहर के सबसे पहले गौरव पथ मार्ग श्रीकांत वर्मा मार्ग में दोनों तरफ बेतरतीब निर्माण सामग्री बिखरी हुई है, अवैध बैनर और होर्डिंग दुर्घटना के कारण बन रहे हैं, सौंदर्यीकरण और वृक्षारोपण, यातायात की सुगमता बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अतिक्रमण, अवैध निर्माण के साथ नशाखोरो, अराजक तत्वों की दखल बढ़ गया है।

*लोक आस्था के केंद्र कृष्णा नगर के पचरी घाट में अव्यवस्था का माहौल*
कृष्णा नगर में विकास खोजो अभियान में हनुमान मंदिर में मत्था टेक कर शहर के विख्यात कालिका पान दुकान में पान का स्वाद लेते हुए विकास पर चर्चा कर अभियान दल वार्ड भ्रमण करते हुए साव धर्मशाला में आयोजित शिविर स्थल पहुचा, जहां नागरिकों ने विभिन्न प्रकार की समस्याओं के लिए भाजपा पदाधिकारियों को लिखित आवेदन दिए। कृष्णा नगर वार्ड में शहर की जन आस्था के केंद्र पचरी घाट में भोजली, गणगौर, गणेश, दुर्गा की मूर्तियों का भी विसर्जन होता है, सांस्कृतिक परंपराओं की अनदेखी से यहां अव्यवस्था फैली हुई है। रोशनी का कोई इंतजाम नहीं है।
वार्ड के एक मात्र गार्डन से हरियाली गायब हो चुकी है। ओपन जिम की सामग्री चोरी चली गई है।
इलाके में अवैध शराब का कारोबार आम है। बसाहट घनी होने से पार्किंग की समस्या है , सामुदायिक भवन के निर्माण में जगह की कमी आड़े रही है।
वार्ड में साफ-सफाई का अभाव है। हर गलियां गंदगी से अटी-पड़ी हैं, कई गलियों में सीसी रोड और नाली का निर्माण नहीं हुआ है।

*मिशन हॉस्पिटल आयोजित ईसाई समुदाय को क्रिसमस की दी बधाई*
अभियान दौरान ही मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री श्री अमर अग्रवाल विश्वासी मंदिर मिशन हॉस्पिटल परिसर में आयोजित ईसाई समुदाय के क्रिसमस मिलन समारोह में उपस्थित होकर अपनी शुभकामनाएं दी।

आज के अभियान में विभिन्न वार्डों में जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत, भाजयुमो अध्यक्ष निखिल केसरवानी, दीपक सिंह ठाकुर
सहित मंडलों के पदाधिकारी, पूर्व महापौर उमाशंकर जायसवाल, बिलासपुर बचाव विकास खोजो अभियान में अमर अग्रवाल जी पूर्व मंत्री एवं जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत जी अजीत सिंह भोगल मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण कश्यप महामंत्री अनुज टण्डन, मेलु साहू, उमेश शशि, प्रकाश त्रिवेदी, अश्वनी टण्डन,राजेश्वर मोहले, सुशील मानिकपूरी, विनोद श्रीवास, सरिता खांडेकर, कमलेश बंजारे, शिव बंजारा, राजेश पांडे, विजय यादव, रूपेश दुबे, संजय लहरे, चन्दना गोश्वामी, शैलेन्द्र यादव, संजय गुप्ता, अजय भट्ट, प्रहलाद दुसेजा, पिंकी नागवानी, राखी इदवानी, किरण सिंह, अनिता दुबे, प्रेमलता यादव,कार्तिक यादव, सुकान्त वर्मा, दिलीप सोनवानी वैभव गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, नितिन पटेल, गुलशन खांडेकर, बुंदेला ध्रुव, अध्यक्ष अरविंद बोलर, महामंत्री श्रीकांत सहारे जी, उपाध्यक्ष आनंद तिवारी जी, विकास मिश्रा जी, पूर्व महापौर पार्षद विनोद सोनी, पूर्व महापौर किशोर राय, पार्षद बंधु मौर्य, पार्षद दुर्गा सोनी, मंडल कोषाध्यक्ष बलराम हरियाणी, प्रकाश दुबे, दिनेश शर्मा, सुदर्शन रजक, गोवर्धन मोटवानी, अमरदीप बोलर, मनीष शुक्ला, जगदीश पांडे, शरद गुप्ता, विकास मिश्रा, योगेश बोले, रोशन राही, राजकुमार पमनानी, सुनील विश्वकर्मा, जगदीश जिज्ञासी, राम प्रसाद केवट, भागवत गुप्ता, दिनेश सिंह ठाकुर, मनीष पाठक, बुद्धेश्वर शर्मा, अतुल बापते, सूरज धर दीवान, प्रदीप शुक्ला, संतोष देवांगन, आलोक घोरे, मोहन दुबे, संतोषी देवांगन, अंजू देवांगन, सोनम साहू, अनुरागिनी कश्यप, पूजा, दलजीत सिंग, अमन सोनी, सचिन सोनी, रामेश्वर भाई, सुखदेव रजक, महेश देवांगन, आशीष मिश्रा, आदित्य यादव, मोनू यादव, राजन आनंद, दीपक साहू, संदीप केसरी, संजय केसरवानी, अवि, साहू, मनीष दीक्षित, मुरली बाजपाई, विमल मिश्रा, वीरेंद्र गुप्ता, पार्षदगण, महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एवं अन्य शामिल हुए।
कल दिनांक 28 दिसंबर को वार्ड 38 भगत सिंह नगर, उत्तर मंडल के वार्ड क्रमांक 55, पश्चिम मंडल के वार्ड क्रमांक 9 ओम नगर परिक्षेत्र में विकास खोजों अभियान रहेगा।

Related Articles

Back to top button