छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपाइयों ने किया नमन

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के पितामह एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती पर भाजपा पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष उषा टावरी एवं जिला पंजी सत्यापन प्रभारी एवं पूर्व विधायक संतोष बाफना की प्रमुख उपस्थिति मे बस स्टैंड के सामने स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा एवं जिला भाजपा कार्यालय में स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री डोमार सिंह वर्मा, जिला सदस्यता अभियान प्रभारी शिव चंद्राकर सह प्रभारी जितेंद्र वर्मा अजय तिवारी, जिला उपाध्यक्ष  रजा खोखर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष  दिनेश देवांगन, मंडल अध्यक्ष पंडित काशीनाथ शर्मा ,विनायक नातू  उपस्थित थे।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष  उषा टावरी ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक भारतीय जनता पार्टी के पितामह लक्ष्य अंत्योदय के सपने देखने वाले राष्ट्रवादी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालना एक प्रकार से चांद को दीप दिखाने के बराबर है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्या के देखे सपनों को प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी पूरी शिद्दत के साथ पूर्ण करने में लगे हुए हैं।

अस अवसर पर झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला संयोजक संतोष तिवारी, मंडल महामंत्री विजय ताम्रकार, राहुल पंडित, राजा महोबिया, गौरव शर्मा, मदन बढई, दीपक चोपडा, बंटी चौहान दीपक सिन्हा उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button