Uncategorized

सुनीता शहर अध्यक्ष मनोनीत अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति के मासिक बैठक प्रदेश कार्यालय रायपुर में सम्पन्न

अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति के मासिक बैठक प्रदेश कार्यालय रायपुर में सम्पन्न हुआ । बैठक में प्रदेश अध्यक्ष योगेश तिवारी ने संगठन द्वारा गत दिवस आयोजित कार्यक्रम युवक युवती ,कात्यायनी एवम परित्यक्ता परिचय सम्मेलन की समीक्षा एवम लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया । उपरोक्त मीटिंग में नारीशक्ति प्रकोष्ठ प्रदेश संयुक्त सचिव श्रीमती सविता शर्मा के अनुशंसा एवम नारीशक्ति प्रकोष्ठ प्रदेश प्रमुख श्रीमती चित्रा तिवारी के सहमति से प्रदेश अध्यक्ष योगेश तिवारी ने श्रीमती सुनीता तिवारी को नारीशक्ति प्रकोष्ठ रायपुर शहर अध्यक्ष मनोनीत किया । उपस्थित सभी सदस्यो ने नव मनोनीत पदाधिकारी को बधाई दी । बैठक में डॉ एस के शर्मा,अशोक बनर्जी,श्रीमती सविता शर्मा,श्रीमती मनीषा शर्मा,श्रीमती सुनीता तिवारी,श्रीमती साधना शुक्ला,श्रीमती कल्पना शुक्ला, अवधेश धर दीवान,श्याम मूर्ति शर्मा,खिलावन प्रसाद तिवारी,ध्रुव कुमार मिश्रा,श्रीमती मोक्षिमा आदि उपस्थित थे ।*

Related Articles

Back to top button