खास खबरछत्तीसगढ़

नवंबर के अंत तक भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की तस्वीर होगी साफ

सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ रायपुर- भारतीय जनता पार्ट का संगठन चुनाव का कार्यक्रम जारी होने के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। दरअसल, संगठन ने अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है कि बूथ से लेकर प्रदेशाध्यक्ष तक चुनाव निर्विरोध कराए जाने हैं।

ऐसे में संगठन सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद नवंबर के अंत तक प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर सकता है। इसके लिए अभी से लॉबिंग शुरू हो गई है। माना जा रहा है सत्ता जाने के बाद अध्यक्ष के चयन के लिए संगठन को काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है।

वर्तमान में प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व कांकेर के पूर्व सांसद विक्रम उसेंडी के पास है। उनके नेतृत्व में लोकसभा का चुनाव लड़ा गया। विधानसभा की तुलना में लोकसभा के परिणाम काफी संतोषजनक रहे। हालांकि पार्टी की एक सीट कम हो गई। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर संगठन के वरिष्ठ नेता अपने पत्ते नहीं खोल रहे हैं, लेकिन जिस हिसाब से पार्टी में एक अलग गुट खड़ा हो रहा है, उससे संगठन चुनाव में काफी पेंच पड़ सकता है।

नए गुट की सक्रियता काफी बढ़ती दिखाई दे रही है। इस गुट के वरिष्ठ नेताओं की दिल्ली जाकर सिर्फ नेताओं से अलग-अलग मुलाकात काफी चर्चा में हो रही है। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके बाद विक्रम उसेंडी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु संपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button