Uncategorized

अंचल के गांव-गांव में लोगों ने 2018 की विदाई और नववर्ष 2019 का स्वागत अपने-अपने अंदाज में किया

सबका संदेस न्यूज छत्तीसगढ़ पांडातराई- पांडातराई नगर सहित अंचल के गांव-गांव में लोगों ने 2018 की विदाई और नववर्ष 2019 का स्वागत अपने-अपने अंदाज में किया। कहीं गीत संगीत की धुन पर युवा थिरके तो कहीं खाने पीने का आनंद लिया। लोगों की निगाहें 31 दिसंबर की रात घड़ी पर टिकी थी। 12 बजते ही हप्पी न्यू ईयर की गूंज के साथ उत्सव का माहौल बन गया और आतिशबाजी शुरू हो गई। लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर शुभकामनाएं दी। इस दौरान न्यू ईयर सेलिब्रेशन के कई रंग दिखे। पांडातराई के विभिन्न मोहल्लों में जहां डीजे के साथ एकत्रित युवाओं ने नाच गान किया। वहीं घरों में भी लोगों ने जश्न मनाया। कुछ स्थानों पर भजन कीर्तन भी हुआ। आधी रात नव वर्ष के आगमन के साथ ही बधाइयों का दौर चला। लोगों ने होटल व ढाबों में खाने पीने के साथ जश्न मनाया। वहीं ज्यादातर लोगों ने टीवी में कार्यक्रम देखते हुए 2018 को विदाई दी और नव वर्ष का स्वागत किया।

मंदिरों और पर्यटक स्थलों पर उमड़ी भीड़

2019 का स्वागत नगरवासियों ने मंगलवार को अपने-अपने अंदाज में किया। सुबह मंदिरों में पूजा-अर्चना कर बेहतर वर्ष के रूप में यह साल गुजरे इसकी कामना की। कुछ लोग सैर-सपाटे व पिकनिक मनाने पर्यटक स्थलों के लिए रवाना हुए। पिकनिक स्थलों में सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा चहल-पहल देखी गई। लोग यहां पहुंच कर पिकनिक मनाकर बीते साल की बिदाई व नववर्ष 2019 का वेलकम किया। जिले के पर्यटक स्थल भोरमदेव, रानीदहरा, सरोदा बांध, सरोदा दादर, डोंगरिया जलेश्वर महादेव घाट, चरणतीरथ, पचराही में नए वर्ष की खुशियां मनाने लोग जुटे।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button