छत्तीसगढ़

सामाजिक संस्था ने किया निराश्रित का अन्तिम संस्कार

*सामाजिक संस्था ने किया निराश्रित का अन्तिम संस्कार*

भूपेंद्र साहू.
ब्यूरो चीफ बिलासपुर.
कोनी रमताला मार्ग अवस्थित *एक नई पहल+सुवाणी* आश्रम में निवासरत 102 वर्षीय निराश्रित वृद्ध माताराम मंजुला जाधव जी जो कि महाराष्ट्र के सतारा जिले से भटक कर यहां तक आ पहुंची थी इन्ही माताराम का मोक्ष एकादशी की रात को निधन हो गया॥
जिसका अन्तिम संस्कार सामाजिक संस्था सेवा एक नई पहल द्वारा देवकीनंदन मुक्ति धाम में विधिवत किया गया॥
इस नेक कार्य में आश्रम समन्वयक श्याम सुंदर तिवारी, दिव्ययान संचालक आशीष जयसवाल, ऑक्सिजन मेन राजेश खरे, विश्वंधारम संस्था प्रमुख चंद्रकांत साहू, रघुवीर देवांगन, सुनील गोयल, विकास सुल्तानिया, माधव मजूमदार, अरुण चौधरी, रेखा आहूजा, रंजीता कौर, संदीप शर्मा, महावीर बरगाह, आर्ट ऑफ लिविंग के विकास साहू, होटल व रेस्टोरेंट एसोसियेशन के चिंटू सौंथलिया तथा समस्त आश्रम वासियों व संस्था के संस्थापक सतराम जेठमलानी का सहयोग रहा।

*विनम्र श्रद्धांजलि*

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button