अधिकारी उतरेगे मैदान में, आयुक्त ने अधिकारियों व कर्मचारियों को सौपी जिम्मेदारी
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2023/02/SABKA-SANDESHpng-1-300x77-1.png)
दुर्ग। नगर पालिक निगम मोर शहर मोर जिम्मेदारी के तहत कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने मोर शहर मोर जिम्मेदारी अभियान पर बैठक में चर्चा करते हुए इसे जागरूक और जनसहयोग का अभियान बताया जिससे लिए उन्होंने हर कालोनी और बाजार क्षेत्र में लोगो का एसोसिएशन बनाने के लिए कहा।निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकार ने आज मोर शहर मोर जिम्मेदारी के तहत आदेश जारी करते हुए अधिकारी व कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।
मोर शहर मोर जिम्मेदारी अभियान के लिए जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम साथ मिलकर वेलफेयर के कार्य को और बेहतर स्वरूप दे सके। आयुक्त लोकेश चंद्राकार ने अधिकारियों को निदेर्शित किया कि चौक चौराहों को व्यवस्थित कर उसके सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाए। मार्केट क्षेत्रएनया बस स्टैंड सहित अन्य वहां पर पार्किग की व्यवस्था करेंए पुरुष एवं महिलाओं के टायलेट और आमजन के सिक्योरिटी के लिए व्यवस्था करने के निर्देश दिये।
इसके अलावा उन्होंने गौठानों के लिए डेली बेस पर डेली रिर्पोट बनाने और खटालों द्वारा गंदगी फेलाये जाने के स्थित में संचालकों से सख्ती से जुर्माना लेने के लिए अधिकारियों को कहा।