चित्रकोट उपचुनाव की हुई घोषणा,21 अक्टूबर को मतदान, 24 को आएंगे नतीजे

सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ रायपुर- चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ के चित्रकोट उप चुनाव की घोषणा कर दी है। शुक्रवार को जारी की गई अधिसूचनाके मुताबिक चित्रकोट विधानसभा सीट पर 21 अक्टूबर को मतदान होगा। 24 अक्टूबर को नतीजे आएंगे। चित्रकोट से पिछले विधानसभा चुनाव में विधायक दीपक बैज चुने गए थे। कांग्रेस के इस नेता को पार्टी ने 2019 लोकसभा चुनावों में अपना उम्मीदवार बनाया। यहां भी दीपक ही जीते। ऐसे में यह सीट खाली हो गई थी।
दंतेवाड़ा में वोटिंग 23 सितंबर को
- चित्रकोट से पहले दंतेवाड़ा में भी उपचुनाव होने जा रहे हैं। इनके लिए 23 सितंबर को वोटिंग होनी है। यहां आखिरी दौर का प्रचार चल रहा है। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 273 मतदान केंद्र हैं,जिनमें से पांच संगवारी मतदान केंद्र (महिला मतदान केंद्र ) और पांच आदर्श मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। 27 सितंबर को इस सीट के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।यहां से विधायक रहे भाजपा नेता भीमा मंडावी की नक्सल हमले में मौत के बाद यह सीट खाली थी।
-
चित्रकोट में टूट चुका है भाजपा का तिलिस्म
चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने 1998 से 2014 तक लगातार 6 लोकसभा चुनाव जीते हैं। साल 2008 में भाजपा के बैदूराम कश्यप ने कांग्रेस की प्रतिभा शाह को 9231 वोटों से हराया था। यहां 2013में हुए चुनाव में कांग्रेस के दीपक बैज ने भाजपा के बैदुराम को 12329 वोटों के अंतर से हराया था। इसके बाद 2018 के चुनाव में भी दीपक ही जीते। ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस के लिए इस सीट पर पकड़ मजबूत करने का यह एक और मौका है जबकि भाजपा इस सीट पर अपनी साख बचाने लड़ेगी।
विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9993199117/9425569117