छत्तीसगढ़

अंधे कत्ल की गुत्थी बेमेतरा नवागढ पुलिस ने सुलझाई Bemetara Nawagarh police solved the mystery of blind murder,

अंधे कत्ल की गुत्थी बेमेतरा नवागढ पुलिस ने सुलझाई,

देव यादव सबका संदेश न्यूज रिपोर्टर
बेमेतरा/नवागढ़/ दिनांक 22.10.2022 को मृतिका कुमारी राही यादव पिता प्रकाश यादव उम्र 04 माह की संदिग्ध अवस्था में मृत्यु होने के संबंध में सूचनाकर्ता दिनेश यादव पिता बलीराम यादव उम्र 55 साल साकिन घोघरा थाना नवागढ जिला बेमेतरा कि रिपोर्ट पर मर्ग क्रमांक 41/2022 धारा 174 जाफौ कायम कर जांच में लिया गया।

प्रकरण में मर्ग जांच के दौरान दिनांक 30.10.2022 को मौका घटना स्थल ग्राम घोघरा जाकर पूछताछ किया गया। जांच से पता चला कि श्रीमती बबीता यादव अपने पति चंद्रप्रकाश यादव के व्यवहार से क्षुब्ध होकर दिनांक 21.10.2022 के रात्रि 11 बजे अपनी पुत्री कुमारी राही यादव उम्र 04 माह को सोते से उठाकर हत्या करने की नियत से कुंआ में फेकना तथा साक्ष्य छुपाना पाये जाने से अपराध सदर धारा 302, 201 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

आरोपिया श्रीमती बबीता यादव पति चंद्रप्रकाश यादव उम्र 25 साल साकिन घोघरा थाना नवागढ जिला बेमेतरा को दिनांक 30.10.2022 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी नवागढ एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

देव यादव सबका संदेश न्यूज रिपोर्टर नवागढ़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ 9098647395

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button