छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले- रमन सिंह बौखला गए हैं, उन्हें कानूनी शिकंजे में फंसने का डर सताने लगा है
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2019/09/Screenshot_2019-09-20-08-24-18-297_com.google.android.googlequicksearchbox.jpg)
सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा-. छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा उपचुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया था। इसलिए जनता ने उन्हें नकारा है। कहा, पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी के खिलाफ भ्रष्टाचार की काफी शिकायतें मिली है। उनकी भी जांच कराई जाएगी। वहीं अंतागढ़ मामले में मुख्यमंत्री ने चुटकी ली और कहा कि रमन सिंह बौखला गए हैं। उन्हें अब कानूनी शिकंजे में फंसने का डर सताने लगा है।
दंतेवाड़ा सीट जीतकर बस्तर को भाजपा मुक्त बना देंगे
- दंतेवाड़ा में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि दंतेवाड़ा का उपचुनाव 15 साल का भ्रष्टाचार बनाम 9 माह के विकास के दम पर लड़ रहे हैं। बीते 15 सालों में भाजपा ने प्रदेश में बेरोजगारी, कुपोषण, शिक्षा के स्तर में गिरावट, अधिकारी राज और कमिशनखोरी का मॉडल दिया, लेकिन कांग्रेस ने 9 महीने में सोचा कि गरीबी कैसे दूर की जाए। कांग्रेस सरकार ने किसान ऋणमाफी, 400 यूनिट तक बिजल बिल हाफ, फॉरेस्ट राइट एक्ट के तहत विकास के मॉडल शुरू किए।
- मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतागढ़ मामले के बाद रमन सिंह अनाप-शनाप बोल रहे हैं। उनकी समझ में नहीं आरहा है क्या कहना चाहिए। भाजपा में बी टीम की भूमिका निभा रही अजीत जोगी की पार्टी को भी जनता ने अच्छी तरह पहचान लिया। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि दंतेवाड़ा सीट जीतकर हम बस्तर को भाजपा मुक्त बना देंगे। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा का विकास कार्य देख लिया है। अडानी ग्रुप को खदान निजीकरण में हमने रोक लगाकर आदिवासियों के हक में निर्णय लिया है। रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ राज्य में 50 हजार करोड़ का कर्ज हम पर छोड़ दिया है। इसे हमे देखकर चलना है।