छत्तीसगढ़

सकरी में कांग्रेस नेता ने JCB चलवाकर तोड़वाया सांस्कृतिक व सार्वजनिक मंच

*सकरी में कांग्रेस नेता ने JCB चलवाकर तोड़वाया सांस्कृतिक व सार्वजनिक मंच*

भूपेंद्र रिपोर्टर…
बिलासपुर, सकरी में कांग्रेस नेता ने अपनी दबंगई दिखाते हुए वहां बच्चन बाई स्कुल ग्राउंड में बने सांस्कृतिक व सार्वजनिक मंच को जेसीबी चलवाकर तोड़वा दिया है । वहां के लोगों ने कलेक्टर को आज लिखित शिकायत कर उक्त आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ‌ज्ञापन में बताया गया है कि सकरी निवासी व कांग्रेस नेता मुकेश तिवारी ने अपनी दबंगई दिखाते हुए सकरी स्थित बच्चन बाई स्कुल ग्राउंड पर बने सार्वजनिक व सांस्कृतिक मंच को 15 अक्टूबर को तकरीबन शाम 7 बजे जेसीबी चलवाकर जबरदस्ती तोड़वा दिया गया और उसके सभी मलमा को किसी अन्य जगह पर बेच दिया है। इस प्रकार उक्त मंच पर सकरी के नगर वासियों के द्वारा समय समय पर सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, अब वहां के नागरिकों को मंच नहीं होने के कारण ऐसे आयोजनों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। वहां के कई लोगों ने मंच को तोड़ने से मना भी किया गया लेकिन इसके बावजूद भी किसी की बात नहीं सुना और सार्वजनिक मंच को तोड़वा दिया । जिससे वहां के नाराज लोगों ने आज बिलासपुर कलेक्टर को लिखित शिकायत व ज्ञापन सौंपा।
मंगल साहु, सुरज मिश्रा रमेश सोनी, जलेश्वर, कमलेश रात्रे, रवि मेहर दिलीप कोरी सहित आदि ने सकरी में सांस्कृतिक व सार्वजनिक मंच तोड़वाने‌ वाले उक्त आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button