छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

भिलाई चरोदा निगम आयुक्त ने की कार्यालय तथा कर्मचारिायों के कामकाज की समीक्षा

भिलाई-03। नगर पालिक निगम, भिलाई-चरौदा आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत कार्यालय तथा कर्मचारिायों के कामकाज की समीक्षा की। इस दौरान निगम कर्मचारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मासिक वेतन समय पर नहीं मिलने की बात ज्ञात हुई। श्री त्रिपाठी द्वारा इसे गंभीरता से लेते हुये तत्काल वेतन भुगतान करने निर्देश लेख विभाग को प्रदान किये गये। गौरतलब है कि सितम्बर माह का वेतन दिनांक- 14/10/2022 को निगम कर्मचारियों के खाते में पहुँच गया है, जिससे सभी कर्मचारियों में हर्ष है और वेतन मिलने से संतुष्ट है। यह जानकारी निगम जनसंपर्क विभाग से विकास त्रिपाठी द्वारा प्रदान की गई

Related Articles

Back to top button