सागौन की तस्करी करते घेराबंदी में फंसा सरपंच धुर्वे पकड़े जाने पर राजनीतिक धौंस दिखा किया तमाशा

सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ कवर्धा- सिंघारी वन परिक्षेत्र खड़ौदा बीट में सागौन की तस्करी करते वन सरपंच अशोक धुर्वे समेत 4 लोग पकड़े गए हैं। प्लांटेशन में सागौन पेड़ों को काटकर ट्रैक्टर से परिवहन किया जा रहा था। तभी रात्रि गश्त कर रहे वनकर्मियों ने उन्हें घेराबंदी कर पकड़ा। पकड़े जाने पर सरपंच नेतागिरी का धौंस दिखाने लगा। हालांकि कार्रवाई से नहीं बच सके।
मामला बुधवार रात की है। सिंघारी वन परिक्षेत्र के खड़ौदा बीट क्रमांक-373 में वर्ष 1967 को सागौन प्लांटेशन लगाया था। खड़ौदा का सरपंच अशोक पिता सुनउ सिंह धुर्वे और उसके साथी रामप्रसाद पिता सुखउ, जलेश्वर पिता रामदयाल और चंदन सिंह पिता जुठेल धुर्वे यहां सागौन पेड़ों को काट दिए। फिर ट्रैक्टर ट्राॅली में लादकर इसे ले जा रहे थे। सूचना पर डिप्टी रेंजर देवेन्द्र चौबे और बीट गार्ड अनिल कुर्रे ने अपनी टीम के साथ घेराबंदी की। सरपंच अशोक समेत चारों आरोपी को सागौन के लकड़ियों की तस्करी करते दबोच लिया।
धौंस दिखाकर बोला; तुम मुझे जानते नहीं हो: पकड़े जाने पर आरोपी सरपंच राजनीतिक धौंस दिखाने लगा। बोला कि तुम मुझे नहीं जानते हो। रात में करीब दो घंटे तक इधर-उधर कॉल कर तमाशा किया, लेकिन वन अफसरों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। भारतीय वन अधिनियम-1927 की धारा 33, 52 के तहत आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। आरोपियों ने पूर्व में भी इसी प्लांटेशन क्षेत्र में सागौन की कटाई की थी। सागौन की तस्करी कर इसे फर्नीचर बनाने वालों को बेच देते थे। अवैध कटाई की शिकायत पर वन विभाग चौकन्ना हुई। इस पर रात्रि गश्त बढ़ाई गई।
सागौन की तस्करी करते पकड़े गए आरोपी। कंधे पर गमछा रखे सरपंच।
जब्त की गई लकड़ियां।
विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9993199117/9425569117