छत्तीसगढ़

कुम्हारी के ग्राम कपसदा में चार लोगों की कुल्हाड़ी मारकर हत्या पूनाराम टंडन की बाड़ी में ओडिशा से आकर खेती करता था परिवार

 

दुर्ग-भिलाई। कुम्हारी थाने के अंतर्गत आने वाले ग्राम कपसदा में चार लोगों की निर्मम हत्या हो गई। सूचना मिलते ही एसपी दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे कर प्रारंभिक जांच में संदेह है कि हत्याएं एक ही व्यक्ति ने की है। जिस कुल्हाड़ी से वार किया गया है वह कुलहाड़ी बरामद कर ली गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुम्हारी थाने से महज 6 किलोमीटर दूर कपसदा गांव में पूनाराम टंडन की बाड़ी है। वहां ओडिशा के बलांगीर से आकर 34 वर्षीय भोलानाथ यादव अपने परिवार सहित रहता था। भोला की पत्नी नैना 30 वर्ष व उसके 7 और 12 साल के दो बच्चे मुक्ता और प्रमोद भी साथ ही रहते थे। ये परिवार बाड़ी में ही बने मकान में रहता था।

भोला और उसकी पत्नी दोनों यहां खेती.बाड़ी करते थे। गुरुवार सुबह जब कुछ ग्रामीण इस ओर पहुंचे तो भोला का शव मकान के बाहर पड़ा था। अंदर उसकी पत्नी और दोनों बच्चों की लाश थी। सभी के सिर और शरीर पर कुल्हाड़ी से वार के निशान थे। बुधवार.गुरुवार देर रात को अज्ञात व्यक्तियों ने वहां पहुंचकर कुल्हाड़ी से चारों के सिर में वार किया। इससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जब लोगों ने देखा तो पूरे गांव में दहशत फैल गई।
हत्यारे ने आवाज लगाकर भोलानाथ को बुलाया
पुलिस की अभी तक की थ्योरी और क्राइम सीन के मुताबिक ऐसा माना जा रहा है कि हत्यारा 11 बजे के आसपास बाड़ी में पहुंचा। जहां भोलानाथ का परिवार रहता है उस मकान और बाड़ी के बीच एक गेट और है। हत्यारे ने आवाज लगाकर भोला को गेट खोलने बुलाया। इसके बाद दोनों में विवाद हुआ और भोलानाथ कुल्हाड़ी देखकर भागने लगा लेकिन इतनी देर में ही उसके सिर पर वार कर उसे खत्म कर दिया। यह चीख.पुकार सुनकर भोला की पत्नी भी बाहर आई और डर गई तब हत्यारा उसके पीछे भी दौड़ा।

उसकी पत्नी घर के अंदर घुस पाती इससे पहले ही उसके सिर पर भी कुल्हाड़ी से वार कर दिए। वह कमरे के दरवाजे में ही गिर गई। इसके बाद हत्यारा अंदर कमरे में गया और छिपने की कोशिश कर रहे दोनों बच्चों को भी मार दिया। लौटते समय उसने कुल्हाड़ी नैना की लाश के पास ही फेंक दी। इसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

दो लड़कियो की बच गई जान
भोलानाथ की दो बेटियां त्रिवेणी और करिश्मा हैंए लेकिन वे रात को अपने दादा व चाचा के यहां सोने जाते हैं। बुधवार रात को भी दोनों पास की बाड़ी में रहने वाले अपने चाचा के यहां सोने चले गए। इसलिए दोनों की जान बच गई।

पुलिस ने मृतक भोलानाथ और उसकी पत्नी नैना के मोबाइल जब्त कर लिए हैं। उसके कॉल डिटेल खंगाले जा रहे हैं। अनुमान है कि कॉल डिटेल से ऐसा कोई क्लू मिलेगा जिससे हत्यारे के बारे में कोई सुराग मिल सके। उधर पुलिस डॉग को भी घटनास्थल लाया गया था। डॉग शव के पास से कुछ दूर स्थित एक मकान तक गया। उस मकान के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस बाड़ी मालिक और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है कि कुछ ऐसी जानकारी मिले जिससे हत्या का कारण हत्यारे का कोई सुराग मिले।

Related Articles

Back to top button