छत्तीसगढ़

SDM पर लगा पद के दुरुपयोग का आरोप ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत करते हुए की कार्यवाही की मांग

सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ बेमेतरा -छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बेरला SDM दुर्गेश वर्मा इन दिनों आरोपों से घिर गए है | उन पर आरोप लग रहा है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए मनचाही संस्था को लाभ पहुंचाया है | वहीं कुछ ग्रामीणों द्वारा पैसे की लेनदेन लेकर नियमों के विपरीत काम करने का भी आरोप लगाया जा रहा है ।

दरअसल बेरला SDM के द्वारा 5 माह पहले अंबिकापुर की एक संस्था को आदेश जारी किया गया था । जारी आदेश में बेरला ब्लाक के ग्रामो में 30 30 रुपये लेकर मकान में नंबर प्लेट लगाने आदेश दिया गया है | आदेश को लेकर संस्था के द्वारा गांव गांव में नंबर प्लेट लगाने के नाम पर पैसे वसूले जा रहे है , जबकि इस तरह के आदेश देने उच्च स्तर पर कोई आदेश नही है | इसके बाद भी SDM ने पद का दुरुपयोग करते हुए आदेश जारी किया है।
मिली एक जानकारी के मुताबिक बेरला ब्लाक में लगभग 45 हजार राशन कार्ड है | जिसके हिसाब से 13 लाख 50 हजार की वसूली संस्था के द्वारा किया जाने का लक्ष्य है ।
वही अब अंकुर समाज सेवी संस्था और ब्लॉक के दर्जन भर सरपंचों ने मामले की शिकायत शिकायत कलेक्टर से करते हुए कार्रवाई की मांग की है | सुरहोली सरपंच ने स्काई लार्क की जमीन को फर्जी तरीके से डायवर्शन करने का आरोप भी SDM पर लगाया है , और शिकायत की है |

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9993199117/9425569117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button