छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अबतक हुई 1238.1 मिमी वर्षा, सामान्य से 11 प्रतिशत ज्यादा

रायपुर)। प्रदेश में एक जून से 23 सितंबर तक यानि 113 दिनों में 1238.1 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 11 प्रतिशत ज्यादा है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून अब अपनी विदाई की ओर है। मानसून भी प्रदेश को अच्छी वर्षा देकर जा रहा है। अब तक प्रदेश के एक जिले में अति भारी, 10 में ज्यादा, 11 में सामान्य और पांच में कम वर्षा हुई है।रायपुर सहित प्रदेशभर में शुक्रवार सुबह से मौसम सामान्य रहा। आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। साथ ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट रहेगी। शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। प्रदेशभर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान एडब्लूएस महासमुंद का 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह बन रहा सिस्टम

 

 

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर पश्चिम मध्यप्रदेश और उसके आसपास है। यह 5.8 किमी तक विस्तारित है। साथ ही एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी से छत्तीसगढ़ होते हुए 1.5 किमी से 4.5 किमी ऊंचाई तक है। इसके प्रभाव से प्रदेश में शनिवार को हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button