छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

भिलाई। विधायक देवेन्द्र यादव द्वारा क्षत्रिय कल्याण सभा की महिला प्रकोष्ठ के आमंत्रण को स्वीकार कर राजपूतानियों की मांगो को स्वीकार कर घोषणा करने से महिलाओ के चेहरे खुशी से चमक उठे।
सर्वप्रथम विधायक का राजपुताना शान साफा पहनाकर, शाल एवं श्रीफल से राघवेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र राणा प्रताप पूर्व अध्यक्ष क्षत्रिय कल्याण सभा के द्वारा किया गया। अध्यक्ष अजीत सिंह ने पुष्प हार से मंत्री दुर्गा सिंह सेंगर द्वारा लक्ष्मीपति राजू का पुष्प हार द्वारा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा विभा सिंह अधिवक्ता  द्वारा समस्त महिला शक्ति के द्वारा पुष्प गुच्छ से विधायक का स्वागत किया।
महिला प्रकोष्ठ से शशीप्रभा सिंह, अनुरूपा ठाकुर, मथुबाला सिंह, किरण सिंह स्मृति नगर एवं सेक्टर 10, मनुराधा सिंह, सुमन राणा, सविता सिंह, नीलम सिंह, अनीता सिंह, गायत्री राठौर, बीना सिंह, पुष्पा सिंह थी। रीता सिंह गेरा का पुष्पमाला से अनुरूपा ने स्वागत किया। उपाध्यक्ष राजेश सिंह, सह सचिव उदय सिंह, अरविंद सिंह, संगठन मंत्री संजय राठौर, सदस्य माधव सिंह, शैलेन्द्र सिंह, धनंजय सिंह, ओंकार सिंह, मानवेंद्र सिंह, विधायक का मंत्रोच्चार द्वारा तिलक लगाकर कर दीर्घायु एवं यशस्वी होने की मंगल कामना की सभी अरविंद का तिलक लगाकर कर सम्मान किया। हमारे युवा विधायक मातृ शक्ति का संगठन व सम्मान से भाव विभोर हो कर दी हुई राशी को बढ़ाकर धनंजय कर दिये। विधायक ने महिलाओ की इतनी ज्यादा उपस्थिति देख कर हर्ष जताया। विधायक ने महाराणा प्रताप चौक के सौन्दर्यीकरण एवं भवन के मां द्वार के सामने सीमेंट की नाली एवं पावर टाइल्स लगाने की धनंजय की एवं महिला प्रकोष्ठ को आश्वस्त कराया कि यह काम शीघ्र ही शुरू होगा।

Related Articles

Back to top button