छत्तीसगढ़

मिनीमाता सम्मान के लिए आवदेन 10 अक्टूबर तक

मिनीमाता सम्मान के लिए आवदेन 10 अक्टूबर तक

कवर्धा, 22 सितम्बर 2022। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं, विशेष रूप से अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान के लिए उत्कृष्ठ कार्य करने वाली राज्य की एक महिला, अशासकीय संस्था को प्रतिवर्ष ‘‘मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान)‘‘ प्रदान किया जाता है। वर्ष 2022-23 के लिए उपरोक्त सम्मान के लिए आवेदन 10 अक्टूबर 2022 तक जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग कबीरधाम को प्रस्तुत कर सकते है। आवेदन के साथ समस्त दस्तावेज प्रमाणित संलग्न किए जाने चाहिए। आवेदन एवं योजना संबंधी अधिक जानकारी के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग जिला-कबीरधाम में संपर्क कर सकते है। समय-सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नही किया जावेगा। एक बार अस्वीकृत किए जा चुके आवेदन पूनः विचारणीय नही होगें।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button