Uncategorized

*परपोड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी के मनाया जन्मदिवस*

बेमेतरा/परपोड़ी:- साजा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नगर पंचायत परपोड़ी में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र दामोदरदास मोदी जी के जन्मदिवस को पार्टी द्वारा सेवा सप्ताह सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परपोड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मरीजों को फल वितरित किया गया। जहां प्रमुख रूप से भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष देवराज वर्मा, भाजयुमो उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार साहू, ओबीसी मोर्चा के महामंत्री संतोष साहू, भाजयुमो उपाध्यक्ष दिनेश साहू, भाजयुमो सोशल मीडिया प्रभारी मुकेश साहू, भाजयुमो सक्रीय कार्यकर्ता ढालू पटेल, दुलेश पटेल एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button