Uncategorized

*जिला पत्रकार युनियन खैरागढ़ ने कलेक्टर से की सौजन्य मुलाकात*

खैरागढ:-15 सितम्बर 2022-जिले के नवनियुक्त कलेक्टर डॉ जगदीश कुमार सोनकर से आज यहां उनके कार्यालयीन कक्ष (कलेक्टर चेम्बर) में जिला पत्रकार युनियन खैरागढ़ के एक प्रतिनिधि मण्डल ने सौजन्य मुलाकात की।इस अवसर पर युनियन के पत्रकारों ने शासन-प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य करने का आश्वस्त किया। कलेक्टर डॉ जगदीश ने कहा कि मीडिया समाज का एक दर्पण है।प्रेस को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ का भी दर्जा प्राप्त है।

मीडिया के जरिये प्रशासन को समय-समय पर विभिन्न समस्याओं की जानकारी भी प्राप्त होती रहती है।

जिला प्रशासन द्वारा इसे संज्ञान में लाकर उसका त्वरित निराकरण भी करने की पहल की जाती है।कलेक्टर जगदीश ने सौजन्य भेंट करने के लिए मीडिया प्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया। प्रतिनिधि मंडल में संघ के संरक्षक खिलेन्द्र नामदेव,अध्यक्ष नीलेश कुमार यादव,उपाध्यक्ष दिनेश साहू सचिव नितिन भाण्डेकर के अलावा सर्व प्रदीप बोरकर आर चंदेल प्रवीण नामदेव,शैलेन्द्र मिश्रा,प्रवीण पारख,कृष्ण कुमार सोनी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button